उपचुनाव से पहले नंदीग्राम में TMC नेता के घर तलाशी, सालों पुराने मामले में एक्शन

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले पुलिस ने TMC नेता शेख शहाबुद्दीन के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली. यह तलाशी 15-20 साल पुराने मामलों के सिलसिले में की गई.

Advertisement
नंदीग्राम में पुलिस की कार्रवाई (File Photo) नंदीग्राम में पुलिस की कार्रवाई (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है. उपचुनाव से पहले बंगाल पुलिस ने दशकों पुराने मामलों में TMC नेता के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली. हालांकि, तलाशी के दौरान TMC नेता घर पर नहीं थे. उनके परिवार ने फिलहाल इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. 

रविवार को पुलिस की टीम ने तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शहाबुद्दीन के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली. यह तलाशी लगभग 15-20 साल पुराने मामलों के सिलसिले में ली गई. हालांकि, जब पुलिस तलाशी के लिए शहाबु्द्दीन के घर पहुंची तब वे घर पर नहीं थे. 

Advertisement

इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहाबु्द्दीन के खिलाफ 2007, 2009 और 2011 के कई मामलों में वारंट तक जारी किए गए हैं. उनका कहना है कि जब पुलिस तलाशी के लिए शहाबुद्दीन के घर पहुंची तब वे घर पर नहीं मिले. उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई के संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: '27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', SIR विवाद पर CM शुभेंदु का पलटवार

क्यों हो रहा उपचुनाव

नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. यह उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी. जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद ममता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था. 

Advertisement

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को भी बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया. नंदीग्राम में ज़मीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज लगभग दो दशक पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी से पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान किया था.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »