उमा भारती हरिद्वार से जा रही थीं दिल्ली, रास्ते में बिगड़ी तबीयत, मुजफ्फरनगर में ले जाना पड़ा अस्पताल

हरिद्वार से दिल्ली जाते वक्त मुजफ्फरनगर में उमा भारती की तबीयत बिगड़ गई. ब्लड प्रेशर बढ़ने और पैर में सूजन के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.

Advertisement
सफर के दौरान बिगड़ी उमा भारती की तबीयत (File Photo: ITG) सफर के दौरान बिगड़ी उमा भारती की तबीयत (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

बीजेपी की सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अचनाक तबीयत खराब हो गई. हरिद्वार से दिल्ली जाते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई, जहां उनकी तबीयत खराब होने पर उनके काफिले को रास्ते में रोकना पड़ा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत उस वक्त बिगड़ गई, जब वे हरिद्वार से सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए निकली थीं. यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई.

Advertisement

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि 67 वर्षीय भारती को मंगलवार शाम को ही मौके पर प्राथमिक उपचार और मेडिकल मदद दी गई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू की.

बीजेपी नेता के काफिले को सिंधावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर रोका गया, क्योंकि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की थी. CMO ने बताया कि एक मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और पाया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और उनके पैर में सूजन थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »