उमा भारती, राजनेता
उमा भारती (Uma Bharti) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो साध्वी उमा भारती (Sadhvi Uma Bharti) के नाम से भी जानी जाती हैं. वे मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री हैं (Former CM of Madhya Pradesh). भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद, 1984 में अपना पहला संसदीय चुनाव लड़ी जिसमें वे असफल रहीं. 1989 में, उन्होंने खजुराहो सीट से चुनाव लड़ा और सफल रहीं. साल 1991, 1996 और 1998 में हुए चुनावों में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा. वर्ष 1999 में, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र को बदल दिया और भोपाल सीट से जीत हासिल की (Uma Bharti Won the Bhopal Seat).
भारती को मध्य प्रदेश में 2003 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया गया था. लेकिन केवल एक वर्ष के बाद, 1994 के हुबली दंगों के संबंध में उमा भारती के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया और अगस्त 2004 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा (Uma Bharti resigned from CM post).
भारती को 7 जून 2011 को भाजपा में फिर से शामिल हुई. उन्हें 2012 में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था. उन चुनावों में, वह चरखारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुनी गईं. इसके बाद, 2014 के लोकसभा चुनावों के माध्यम से भाजपा का मार्गदर्शन करने के लिए बनाई गई एक टीम के हिस्से के रूप में, उन्हें 12 अन्य लोगों के साथ पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया. 16 मई 2014 को, वह समाजवादी पार्टी के चंद्रपाल यादव को हराकर झांसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं. 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद उमा भारती ने 26 मई 2014 से 1 सितंबर 2017 तक जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री के रूप में कार्य किया (Minister for Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation) इसके बाद वह 3 सितंबर 2017 को पेयजल और स्वच्छता मंत्री बनीं (Minister of drinking water and sanitation) (Uma Bharti Political Career).
बाबरी मस्जिद के विध्वंस घटना में उनके खिलाफ दायर आरोपों के संबंध में एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें बरी कर दिया (Special CBI court acquitted Uma Bharti).
उमा भारती का जन्म 3 मई 1959 को मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ जिले के डूंडा में एक किसान परिवार में हुआ था (Uma Bharti Date of Birth). उन्होंने छठी कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई की (Uma Bharti Education). छोटी उम्र से ही उमा को धार्मिक ग्रंथों में रुचि थी, उन्होंने भगवद गीता पाठ करना शुरु किया और एक "आध्यात्मिक" बच्चे के रूप उभरीं. उन्होंने बचपन में ही धार्मिक प्रवचन देना शुरू कर दिया था फिर वो विजयाराजे सिंधिया के (Vijaya Raje Scindia,) संपर्क में आईं, जो बाद में उनकी राजनीतिक गुरु बनीं (Uma Bharti Debut in Politics).
Uma Bharti on Reservation: भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी के शौर्य सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Uma Bharti Roadside Viral Video: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती 7 अप्रैल को टीकमगढ़ में सड़क किनारे ठेले पर पोहा-जलेबी बेचती हुई नजर आईं. ऐसे में सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि उन्हें सड़क के किनारे पोहा बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा?
मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गृह क्षेत्र है. उमा भारती टीकमगढ़ में सड़क के किनारे मंगलवार को पोहा और जलेबी बेचती नजर आईं. इस तरह नगर पालिका के खिलाफ उमा भारती ने अपना विरोध जताया. लेकिन क्या अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान खत्म हो जाएगा?
उमा भारती टीकमगढ़ में सड़क के किनारे मंगलवार को पोहा और जलेबी बेचती नजर आईं. इस तरह नगर पालिका के खिलाफ उमा भारती ने अपना विरोध जताया. मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गृह क्षेत्र है. लेकिन क्या अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान खत्म हो जाएगा?
भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उनके बयान को योगी विरोधी न समझा जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करती हैं. उमा भारती ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर सख्ती जरूरी है, लेकिन किसी से शंकराचार्य होने का सबूत मांगना मर्यादा का उल्लंघन है, जिसका अधिकार केवल विद्वत परिषद को है.
Uma Bharti slams MP Govt: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों ने मध्य प्रदेश BJP के भीतर के अंतर्विरोधों को सतह पर ला दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही सरकार और जनप्रतिनिधियों को 'महापाप' का भागीदार ठहराया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार और केंद्र की 'डबल इंजन' सरकार पर तीखा हमला बोला है.
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरा है. उमा भारती ने कहा है कि इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की नहीं, बल्कि स्वीकार करने की जरूरत है.
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि वह 2029 में झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं. उन्होंने गौसेवा और गंगा संरक्षण पर जोर दिया. 29 अक्टूबर को भोपाल में गोपाष्टमी कार्यक्रम और 4 नवंबर को प्रयागराज में गंगा निर्मल अभियान आयोजित किया जाएगा. सड़क पर गायों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की भी अपील की.
उमा भारती ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि काशी और मथुरा पर उनकी आस्था मंदिर देखने की है, हालांकि मामला कोर्ट में है. ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने साफ कहा कि भारत का अंतिम लक्ष्य पीओके को वापस लेना है. सेना पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने राजनीति लायक नहीं बताया और कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को खुद खत्म कर देगा.
MP की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं यहां आ रही थी और शाहजहांपुर नाम का एक जिला देखा. यह नाम ठीक नहीं लग रहा. मैं योगी जी से इसका नया नाम प्रस्तावित करने का आग्रह करती हूं.
उमा भारती ने कहा, 'काशी में जो काशी विश्वनाथ का मंदिर है उसके पीछे जो मूर्तियां आज भी हैं, कोई नेत्रहीन व्यक्ति भी हाथ फेरेगा तो कहेगा कि ये मंदिर है. जब सब कुछ सामने बिल्कुल क्लियर दिख रहा है और जो मुसलसल ईमान रखने वाला मुसलमान है वो दूसरे के धार्मिक स्थल को तोड़कर बनाए गए स्थान पर नमाज पढ़ ही नहीं सकता.'
मालेगांव बम धमाकों के मामले में 17 साल बाद अदालत ने सभी सातों आरोपियों को निर्दोष पाया और उन्हें बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है. भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "कातिल के बाजू आज तोड़ दिए. न्यायालय ने धज्जियां उड़ा दी." उन्होंने कहा कि हिंदुत्व आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करने वाले लोगों को आज से माफी मांगनी पड़ेगी.
Malegaon blast case: प्रज्ञा ठाकुर और अदालत को बधाई देते हुए उमा भारती ने कहा, "इस मामले में भगवा आतंकवाद की परिभाषा गढ़ी गई थी. इसके जनक दिग्विजय सिंह थे और वह राहुल गांधी के इशारे पर यह काम कर रहे थे.
मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का ना कोई रंग होता है, ना कोई धर्म होता है और आतंकवाद को भारत की धरती पर कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कसूरवार वे लोग हैं जिन्होंने 'भगवा आतंकवाद' शब्द का प्रयोग किया.
मालेगांव बम धमाका मामले में 17 साल बाद अदालत का फैसला आ गया है. अदालत ने सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है. इस धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और 101 लोग घायल हुए थे. अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका और अपना मामला साबित नहीं कर पाया.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, "मैं खुद चाहती हूं कि सीबीआई इस तथ्य की जांच करे कि मेरा नाम आया कैसे. सीबीआई की ईमानदारी पर मुझे पूरा विश्वास है लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह कारनामा कैसे किया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है."
MP के शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने अपनी बेटी का दाखिला अपने गृह गांव के एक सरकारी स्कूल में कराया है. सांसद हिमाद्री सिंह की बेटी गिरिजा कुमारी राजेंद्रग्राम की शासकीय प्राथमिक कन्या शाला में शिक्षा ग्रहण करेंगी.
उत्तर प्रदेश में कथावाचकों की जाति को लेकर चल रहे विवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि यह सब प्रयोजन है, राजनीतिक नाटक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान कृष्ण यादव थे, भगवान राम क्षत्रिय थे और वेद व्यास धीवर कन्या के पुत्र थे, फिर भी ब्राह्मणों ने हमेशा उदारता से उनकी कथाएं की हैं। उमा भारती ने मीडिया से ऐसे विवादों को बढ़ावा न देने की अपील की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इटावा के कथावाचक की पिटाई के मामले में साजिश का आरोप लगाया है. उन्हें इस पूरे विवाद में समाजवादी पार्टी की वोट वाली साजिश नजर आ रही है. योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और अखिलेश यादव पर जाति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है, जिस पर उमा भारती ने कहा कि 'ये सब प्रायोजन है, राजनैतिक नाटक है'.