'छात्रों के सिर खुले हुए आए थे, हिटलर से तुलना क्यों न करें', लाठीचार्ज पर भड़के अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और नीट पेपर लीक को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई की तुलना हिटलर के दौर से की और कहा कि प्राइवेट कपड़ों में लोग लाठी लेकर छात्रों को पीट रहे थे. उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों पर इस्तीफे का दबाव इसलिए नहीं बन रहा क्योंकि उनके इस्तीफे से दबे राज खुल सकते हैं.

Advertisement
अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ (Photo: PTI) अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि भाजपा अपने मंत्रियों पर इस्तीफे का दबाव इसलिए नहीं बना पा रही क्योंकि उसे डर है कि इस्तीफा देने पर दबे हुए राज खुल जाएंगे.

Advertisement

उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की तुलना हिटलर के दौर से की और कहा कि प्राइवेट कपड़ों में लोग लाठी लेकर छात्रों को पीट रहे थे. अखिलेश ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 20 पेपर लीक हो चुके हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि सोमवार को छात्रों और युवाओं के साथ जो व्यवहार हुआ, वैसा आजादी के बाद पहले कभी नहीं देखा गया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों के सिर पर चोट आई, आंसू गैस के गोले चलाए गए और कुछ छात्रों की हड्डियां तक टूट गईं. 

उनका कहना था कि ये छात्र दूर दूर से दिल्ली आए थे और उन्हें रास्ते तक की जानकारी नहीं थी, फिर भी वे सिर्फ सरकार की नीतियों से नाराज होकर वहां पहुंचे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें, खामोश क्यों', CJP प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर आए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह हिटलर ने अपने राजनीतिक लोगों का गैंग बनाया था, उसी तरह प्राइवेट कपड़ों में कुछ लोग लाठी लेकर छात्रों को पीटते नजर आए. 

उन्होंने इसे लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि पार्टी लगातार इस सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने सरकार से अपील की कि आंदोलनकारियों को हटाने के बजाय सम्मान के साथ खुद कुर्सी छोड़ दी जाए.

हिटलर से तुलना पर सवाल किए जाने पर अखिलेश ने कहा कि अगर वीडियो सामने आ रहे हैं तो सच्चाई सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार खुद इसमें शामिल है. 

नीट परीक्षा को लेकर अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक की जिम्मेदारी सरकार की है और यही वजह है कि परीक्षा दोबारा करानी पड़ी. उन्होंने दावा किया कि जहां जहां भाजपा की सरकार है, वहां पेपर लीक हो रहे हैं और अकेले उत्तर प्रदेश में 20 पेपर लीक हो चुके हैं. उन्होंने ओएमआर शीट में गड़बड़ी की शिकायतों का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ें: 'युवा विरोधी हैं बीजेपी और पीएम मोदी', पेपर लीक मामले पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला

Advertisement

प्रधानमंत्री द्वारा नीट मामले में सख्त कार्रवाई और सामूहिक जिम्मेदारी की बात कहे जाने पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक न होने देना सरकार की खुद की जिम्मेदारी है, इसे सामूहिक नहीं कहा जा सकता. उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसआईटी का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में और बड़े राज खुलेंगे. आखिर में उन्होंने कहा कि घायल छात्रों का इलाज कराना और उन्हें जल्द स्वस्थ करना सरकार की जिम्मेदारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »