AAP छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे राघव चड्ढा,BJP की अहम बैठक में लिया भाग, आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सोमवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लुधियाना मेंBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में हिस्सा लिया है. इस बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है.

Advertisement
बीजेपी की बैठक में हिस्सा लेने पंजाब पहुंचे राघव चड्ढा. (photo: ITG) बीजेपी की बैठक में हिस्सा लेने पंजाब पहुंचे राघव चड्ढा. (photo: ITG)

अमन भारद्वाज

  • चंडीगढ़,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहली बार पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. इस बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीतिक को लेकर चर्चा हुई.

लुधियाना के होटल राजेंटा में सुबह 11 बजे निर्धारित इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव रहा, जहां नितिन नवीन की अध्यक्षता में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब में संगठन के विस्तार और साल 2027 के चुनावी दंगल को फतह करने के लिए अपनी विशेष रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में बीजेपी का दामन थामने वाले सभी सांसदों को आज लुधियाना में आयोजित इस विशेष बैठक में आमंत्रित किया गया था. हालांकि, इस बैठक में केवल दो सांसद ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सके.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक के दौरान मौजूद नेताओं और सांसदों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने साल 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया कि आने वाले समय में इन नए आए सांसदों को संगठन के अंदर महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

दूसरी ओर BJP की बैठक में चड्ढा की मौजूदगी को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि ये उनके AAP छोड़ने और BJP से जुड़ने के कुछ हफ़्तों बाद वो पहली बार पंजाब पहुंचे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »