नेहा बोरा आगे, साथ में प्रियंका और पीछे कवर देते राहुल... विपक्ष के पैदल मार्च में जबरदस्त भीड़

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च कर रहे हैं, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं. इस मार्च में देश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं.

Advertisement
विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक के मार्च में भीड़ उमड़ी है विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक के मार्च में भीड़ उमड़ी है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक के पैदल मार्च में बड़ी भीड़ उमड़ी है. राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 8 नेता सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं. ये नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करेंगे. इस मार्च में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल हुए.

Advertisement

इस मार्च की सोमवार शाम एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. इसमें नेहा बोरा और प्रियंका गांधी आगे चल रहे थे और जब भीड़ अधिक बढ़ी तो राहुल गांधी उनकी ढाल बनते दिखे. उन्होंने आगे चल रही नेहा बोरा और प्रियंका गांधी को आगे चलने दिया और इनके पीछे चलते हुए कवर करते नजर आए.

यहां पढ़ें विपक्ष के मार्च के लाइव अपडेट- INDIA Bloc Protest Live Updates: राहुल गांधी के ट्रक पर अखिलेश-तेजस्वी भी सवार, सुप्रीम कोर्ट मार्च में जनसैलाब

लीगल टीम पहुंची सुप्रीम कोर्ट
उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री पहुंची है. टीम ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) की कथित अनियमितताओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से रिट याचिका दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की कानूनी टीम सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के निर्धारित समय शाम 4:30 बजे के बाद भी याचिका दाखिल करने की अनुमति चाहती है. आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने का समय शाम 4:30 बजे तक होता है.
हालांकि, ऐसे मामलों में याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ई-फाइलिंग सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध रहती है.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने अतिरिक्त समय देने के अनुरोध को स्वीकार किया है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »