नोएडा के कई प्रमुख स्कूलों को अचानक बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग एक दर्जन निजी स्कूलों को यह धमकी भेजी गई है. इन स्कूलों में एपीजे स्टेप बाय स्टेप और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जीबीएन जैसे बड़े और नामी स्कूल भी शामिल हैं. धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए परिसर को खाली कराया और छात्रों को सुरक्षित उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.