'जनता चाहती है रिजीम चेंज, आपके जाने का समय...', कपिल सिब्बल ने राजनाथ सिंह पर किया पलटवार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर पलटवार किया है. सिब्बल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता चाहती है और अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है.

Advertisement
 कपिल सिब्बल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर पलटवार किया (Photo: PTI) कपिल सिब्बल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर पलटवार किया (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता चाहती है. उन्होंने दावा किया कि अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है. उन्होंने बीजेपी पर भ्रष्टाचार और संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया.

सिब्बल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती. बल्कि जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है. सिब्बल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे के साथ सत्ता में आई थी वही अब भ्रष्टाचार को अपना रही है. सिब्बल ने कहा, 'सरकार ने भ्रष्टाचार को अपनाया, संस्थाओं पर कब्जा किया, मतदाता सूची में हेरफेर की. अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है.'

Advertisement

खास बात यह है कि सिब्बल की यह टिप्पणी यह ऐसे समय में आई है जब बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. दरअसल, राजनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वे बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और अराजकता फैलाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस और उसके सहयोगी बांग्लादेश की तर्ज पर सरकार बदलना चाहते हैं और इस अराजकता की राजनीति में देश के युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष का मकसद ही है रिजीम चेंज', राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार

सिब्बल ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि जनता 'रिजीम चेंज' चाहती है. और अब इस सरकार के जाने का वक्त आ गया है. सिब्बल के अलावा, पवन खेड़ा, जयराम रमेश और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी रक्षा मंत्री पर निशाना साधा है. 

Advertisement

पवन खेड़ा ने भी राजनाथ सिंह के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले बीजेपी भी यही चाहती थी. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शब्दों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष का काम कमियों को उजागर करना, विरोध करना और संभव हो तो सरकार को सत्ता से हटाना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »