मौसम: दिल्ली से MP और महाराष्ट्र तक हीटवेव, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD का जान लें अलर्ट

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. IMD ने मध्य प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
दिल्ली में भी 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट (फाइल फोटो-ITG) दिल्ली में भी 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक लू चल रही है. सूरज ऐसा तप रहा है कि मई की उमस जैसी गर्मी महसूस हो रही है. दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 44-45 डिग्री तक पहुंचा पारा लोगों को परेशान कर रहा है. IMD के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 में देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी और लू पड़ने की संभावना है. साफ आसमान, सूखी हवाएं और बारिश न होने से तपिश बढ़ गई है.

Advertisement

दिल्ली-NCR में भी पारा 40 डिग्री पार
दिल्ली में बीते दिन इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है. दिल्ली-NCR में कई जगहों पर तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है. सफदरजंग में 40.1 डिग्री, रिज पर 41.8 डिग्री तक पहुंचा है. गर्मी और उमस का ये हाल है कि लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. दिन के समय गर्म हवा के झोंके चेहरे को तपा रहे हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान और बढ़ सकता है. 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज के मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

Advertisement
IMD Forecast Delhi Weather Update

मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के पार तापमान, 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा है. खजुराहो में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, कई शहरों में 42 डिग्री से ऊपर पारा पहुंचा है. IMD ने आज, 20 अप्रैल को, 16 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. दोपहर में बाहर घूमने पर रोक लगाई गई है. लोगों को घरों में रहने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है.

महाराष्ट्र में 44.2 डिग्री का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अकोला में बीते दिन देश का सबसे ज्यादा तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हीटवेव चल रही है. नागपुर, अमरावती जैसे शहरों में 42-45 डिग्री के बीच तापमान रहा. IMD ने आज यानी 20 अप्रैल के लिए भी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में भारी गर्मी और हीटवेव चलने वाली है.

Advertisement

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल और केरल में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. तमिलनाडु, माहे, पुडुचेरी और कराईक्‍कल में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार अप्रैल में हीटवेव जल्दी आ गई है. आमतौर पर मई में ऐसी गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल मध्य अप्रैल से ही तापमान चढ़ रहा है.  23 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है.

इन राज्यों में भीषण लू और हीटवेव का अलर्ट

  • 20 अप्रैल: पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हीटवेव 
  • 20 से 23 अप्रैल: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश 
  • 20 और 21 अप्रैल: झारखंड 
  • 20 से 22 अप्रैल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश 
  • 20 से 23 अप्रैल: पश्चिमी राजस्थान 
  • 21 से 23 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा

IMD ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें. भले ही प्यास न लगे लेकिन हर घंटे थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें. बाहर जाते समय छाता, पानी की बोतल साथ रखें. तेज धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर बाहर निकलें. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement