गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची की मौत से सनसनी, मॉल के बेसमेंट में मिला शव

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी.

Advertisement
बताया जा रहा है कि बच्ची लापता हो गई थी और बाद में उसका शव मिला. (Photo- ITG) बताया जा रहा है कि बच्ची लापता हो गई थी और बाद में उसका शव मिला. (Photo- ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बच्ची शुक्रवार शाम से लापता थी और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. देर रात निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट-2 में बच्ची का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी  मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 1:10 बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 24 घंटे में करंट से दूसरी मौत, ट्रांसफॉर्मर के पास खेल रहे मासूम की गई जान

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके घटनास्थल से संबंधों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.

कुरकुरे, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का दिया लालच

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि बच्ची को कुरकुरे, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल के अंदर ले जाया गया. उनका आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को बेसमेंट में फेंक दिया गया. परिवार का कहना है कि शव खून से लथपथ मिला और बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी थे.

मॉल में मजदूरी का काम करता है परिवार

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता उसी निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी का काम करते हैं और साइट के पास ही रहते हैं. बच्ची को आखिरी बार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे देखा गया था. इसके बाद उसके लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात पुलिस को जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: नोएडा में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, गाजियाबाद में करंट ने ली बच्चे की जान

गाजियाबाद पुलिस कर रही मामले की जांच

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »