नोएडा में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, गाजियाबाद में करंट ने ली बच्चे की जान

नोएडा में बारिश के दौरान खुले और असुरक्षित नालों की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. वहीं गाजियाबाद में करंट से एक बच्चे की मौत हो गई है.

Advertisement
नोएडा-गाजियाबाद में बारिश के कारण कई जगह जलजमाव हो गया है (Photo- सांकेतिक) नोएडा-गाजियाबाद में बारिश के कारण कई जगह जलजमाव हो गया है (Photo- सांकेतिक)

भूपेन्द्र चौधरी / मयंक गौड़

  • नोएडा,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

नोएडा में बारिश के दौरान खुले और असुरक्षित नालों की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-57 में गुरुवार को एक युवक की नाले में गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद एक बाद फिर नोएडा प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय आर्यन पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम चौड़ा, सेक्टर-22, नोएडा के रूप में हुई है. बताया गया कि आर्यन बारिश के दौरान काम पर जा रहा था, तभी वह खुले नाले में गिर गया.

Advertisement

सहकर्मी ने लोगों की मदद से निकाला

आर्यन के साथ मौजूद उसके सहकर्मी शुभम ने तत्काल उसे और लोगों की मदद से निकाल के जिला अस्पताल, सेक्टर-39 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को  लेकर नाराजगी

वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुले और बिना सुरक्षा इंतजाम वाले नालों को लेकर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी भर जाने से नाले दिखाई नहीं देते, जिससे ऐसे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. नागरिकों ने नोएडा प्राधिकरण से खुले नालों को तत्काल ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

Advertisement

गाजियाबाद में बच्चे की करंट लगने से मौत

वहीं, गाजियाबाद से भी झकझोरने वाली घटना सामने आई है. जिलेल के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्चे अयान की करंट लगने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अयान सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा होकर पेशाब कर रहा था. इसी दौरान उसका संपर्क पास में लगे बिजली के पोल से हो गया और उसे तेज करंट लग गया.

करंट लगते ही अयान मौके पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. वहीं हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए खुले और असुरक्षित ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »