मार्च में मौसम का उल्टा 'मार्च', अभी जारी रहेगी मौसम की खास मेहरबानी

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं कई राज्यों में मौसम विभाग द्वारा 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है.

Advertisement
पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही है बारिश (Photo-PTI) पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही है बारिश (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

मार्च के शुरुआत में जहां एक तरफ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू ही किया था कि वहीं महीना खत्म होते-होते बारिश की वजह से ठंडक का एहसास होने लगा है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों की लुका-छिपी और बारिश का यह दौर इसी तरह जारी रहने की संभावना है. 

Advertisement

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में मौसम के बदलते मिजाज पर भारतीय मौसम विज्ञान के डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि ' पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज भी अधिकतम तापमान में 2-3°C की कमी आने की संभावना है, जिससे यह 22-24°C के आसपास बना रह सकता है. हालांकि, यह सिलसिला आज शाम या रात तक ही जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि कल से यह सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ जाएगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और आसमान साफ होने लगेगा. '

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, शनिवार के बाद से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी, लेकिन इसे वापस 35°C के स्तर तक पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा. फिलहाल तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है. वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी का एहसास फिर से बढ़ने लगेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के इन जिलों में देर रात तक बारिश का अलर्ट, आगरा-नोएडा-मेरठ से लेकर वाराणसी-प्रयागराज-गोरखपुर के लिए IMD की चेतावनी

देश के दूसरे राज्यों का क्या हाल? 

देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्रों में अगले चार दिनों में तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है. इसके विपरीत, पूर्वी भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का यह भी मानना है कि 23 तारीख के आसपास एक और हल्का पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे इस पूरे महीने मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहेंगे.

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से हो बारिश की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना भी करना पड़ा. सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई इलाकों में देर रात तक तेज बारिश की संभावना जताई है. कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद दिल्ली-NCR के कई इलाके लबालब, जगह-जगह ट्रैफिक जाम

चंडीगढ़ में भी बदला मौसम

पिछले दो-तीन दिनों से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम बेहद सुहाना हो गया है, जिसका मुख्य कारण शिवालिक की पहाड़ियों की नजदीकी और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी है. चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सुखना लेक पर पर्यटकों और स्थानीय परिवारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो परीक्षाओं के बाद छुट्टियों और इस 'बिन मौसम बरसात' का आनंद ले रहे हैं. 

पंजाब और हरियाणा में भी मध्यम स्तर की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे अचानक बढ़ी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार के बाद बारिश का सिलसिला थम जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी, लेकिन फिलहाल लोग इस सुहावने बदलाव और खिले हुए प्राकृतिक नजारों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

रिपोर्ट: मनीषा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement