UP Weather: यूपी के इन जिलों में देर रात तक बारिश का अलर्ट, आगरा-नोएडा-मेरठ से लेकर वाराणसी-प्रयागराज-गोरखपुर के लिए IMD की चेतावनी

यूपी में मौसम ने करवट ले चुका है. कई जिलों में पिछले दो दिन से हल्की बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में आज तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज भी आगरा, नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है, जबकि वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आजमगढ़ में बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई है. IMD के मुताबिक कई जिलों में थंडरस्टॉर्म की स्थिति बन सकती है.

Advertisement
यूपी के कई जिलों में देर रात बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है. (File Photo: Reuters) यूपी के कई जिलों में देर रात बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है. (File Photo: Reuters)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

यूपी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में देर रात तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी यूपी के जिलों में जहां तेज हवाओं के साथ बारिश का असर ज्यादा रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया गया है.

Advertisement

पश्चिमी यूपी में इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है. आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है.  इन इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है.

पूर्वांचल में बिजली गिरने का खतरा ज्यादा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर और भदोही  में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.  मौसम विभाग ने खास तौर पर खुले में काम करने वालों और किसानों को सतर्क रहने को कहा है.

Advertisement

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच अब 3 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज है. इससे लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली है, लेकिन अचानक बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.

किसानों के लिए अलर्ट

इस समय गेहूं सहित कई फसलें पकने की स्थिति में हैं. ऐसे में तेज हवा और बारिश फसल गिरने या खराब होने का कारण बन सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और फसल को सुरक्षित रखने के उपाय करें.

क्या करें, क्या न करें

- आंधी-तूफान के समय खुले में न रहें.

- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.

मोबाइल या धातु की वस्तुओं का उपयोग कम करें.

किसान फसल की सुरक्षा के इंतजाम करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement