बारिश के बाद दिल्ली-NCR के कई इलाके लबालब, जगह-जगह ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला है. सुबह से जारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इस बीच ट्रैफिक जाम के कारण परेशानियां भी बढ़ गई हैं.

Advertisement
दिल्ली में बारिश शुरू. (Photo: PTI) दिल्ली में बारिश शुरू. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

दिल्ली में कई इलाकों में सुबह से बारिश लगातार जारी है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, बारिश के बीच कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सुबह करीब 5 बजे से ही आसमान में बादल छाए हैं और तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है. मौसम बदलने से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जाम के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से ही दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-बिजली और 30-40 kmph की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 kmph तक पहुंच सकती है.

 

Photo: X/@AHindinews

सुबह से शाम के बीच भी हल्की बारिश के एक-दो दौर, गरज-बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी. वहीं, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25°C से 27°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने का अनुमान है.

जानें आने वाले दिनों का मौसम?

IMD के मुताबिक, 21 मार्च 2026 को भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में कल अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब (-1.5°C से 1.5°C) रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे (-1.6°C से -3.0°C) दर्ज होने की संभावना है.

22 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

Advertisement

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »