बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की. करीब 45 मिनट चली यह बैठक अब खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी की हार को लेकर भी मंथन होने की बात सामने आई है.
दरअसल, हालिया उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी के लिए चिंता बढ़ाई है. बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के करीब तीन दशक पुराने गढ़ में जीत दर्ज की, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. इन नतीजों के बाद पार्टी के भीतर समीक्षा का दौर शुरू हो गया है.
यह भी पढ़ें: 'लोग BJP से थक चुके हैं', बांकीपुर पर प्रियंका का तंज, गिरिराज बोले- ज्यादा खुश न हों
बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने लहराया जन सुराज का झंडा
बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह सीट 1995 से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही थी. हाल में यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खाली करने के बाद उपचुनाव में गई थी. ऐसे में इस हार को बिहार में बीजेपी और एनडीए, दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.
दतिया में चुनावी हार के बाद शिवराज सिंह से मिले पीएम मोदी
उधर, दतिया में हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की. इन लगातार बैठकों ने यह संकेत दिया है कि पार्टी दोनों राज्यों के नतीजों को गंभीरता से देख रही है. बांकीपुर और दतिया, दोनों जगह मिली हार ने बीजेपी के भीतर आगे की रणनीति पर मंथन की जरूरत बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर में लूट और छात्रों पर लाठीचार्ज से जनता नाखुश', बांकीपुर में हारी बीजेपी तो संजय राउत ने कसा तंज
मसलन, बांकीपुर और दतिया के नतीजों ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. बांकीपुर जैसे पुराने गढ़ में हार, प्रशांत किशोर की जीत, और उसके बाद नीतीश कुमार व शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकातें, पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक तौर पर अहम बना रही हैं. अब नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी इन हारों की समीक्षा कैसे करती है.
हिमांशु मिश्रा