CAPF बिल अब लोकसभा से भी पास, राज्यसभा से पारित हुए दो बिल

संसद के दोनों सदनों से गुरुवार को कुल मिलाकर तीन बिल पारित हुए. लोकसभा ने राज्यसभा से पारित होकर आए सीएपीएफ बिल को पारित कर दिया. वहीं, राज्यसभा से भी दो बिल पास हुए हैं.

Advertisement
नित्यानंद राय ने सीएपीएफ बिल पर लोकसभा में हुई चर्चा का दिया जवाब (Photo: Screengrab) नित्यानंद राय ने सीएपीएफ बिल पर लोकसभा में हुई चर्चा का दिया जवाब (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

संसद के चालू बजट सत्र के दौरान गुरुवार को संसद से तीन बिल पारित हुए. लोकसभा ने राज्यसभा से पारित होकर आए एक बिल को पारित कर दिया. वहीं, उच्च सदन यानी राज्यसभा से भी लोकसभा में पारित होने के बाद पहुंचे दो बिल पारित हो गए. इन विधेयकों पर संक्षिप्त चर्चा हुई और संबंधित विभाग के मंत्री और राज्यमंत्री ने चर्चा का जवाब दिया.

Advertisement

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) रेगुलेशन बिल पेश किया. इस बिल पर देर शाम तक चर्चा चली. इस बिल पर चर्चा का जवाब भी नित्यानंद राय ने ही दिया. नित्यानंद राय के जवाब के बाद कांग्रेस सांसद दीपक हुड्डा ने क्लैरिफिकेशन की मांग की और विपक्षी दलों के सांसद सदन से वॉकआउट कर गए.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में प्रश्न का जवाब देने के लिए न जीतनराम मांझी थे, ना राज्यमंत्री... स्पीकर ओम बिरला भड़के

विपक्ष की गैर मौजूदगी में मतदान हुआ और यह बिल पारित हो गया. इस बिल पर क्लॉज बाई क्लॉज मतदान के दौरान विपक्षी समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कुछ संशोधन पेश किए. ये संशोधन प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गए. वहीं, राज्यसभा से पहले आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 और फिर जन विश्वास बिल पारित हुए. राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल पर सदन में दो घंटे चर्चा हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम 16 अप्रैल को फिर बैठेंगे', लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करते हुए बोले स्पीकर

इस बिल पर हुई चर्चा का जवाब नित्यानंद राय ने दिया. वहीं, जन विश्वास बिल पर उच्च सदन में तीन घंटे चर्चा हुई. जन विश्वास बिल पर हुई चर्चा का जवाब उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिया. पीयूष गोयल ने रामराज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि यह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पीयूष गोयल ने इस बिल के जरिये किए गए बदलावों का उल्लेख किया और कहा कि इससे जनता के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement