'हम 16 अप्रैल को फिर बैठेंगे', लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करते हुए बोले स्पीकर

लोकसभा से सीएपीएफ रेगुलेशन बिल पास हो गया है. यह बिल पारित होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को यह जानकारी दी कि मुझे संसदीय कार्य मंत्री की ओर से अनुरोध मिला है.

Advertisement
Om Birla, Lok Sabha Om Birla, Lok Sabha

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलना था. 2 अप्रैल की तारीख आ गई, कार्यवाही चली और लोकसभा-राज्यसभा स्थगित भी हो गए. हालांकि, एक अंतर रहा. वह अंतर यह कि कार्यवाही स्थगित हुई, एक तय तारीख तक के लिए, तय समय के लिए. अनिश्चितकाल के लिए नहीं. यानी संसद के चालू बजट सत्र का विस्तार हो गया है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा कि हम 16 अप्रैल को फिर बैठेंगे.

Advertisement

लोकसभा से सीएपीएफ बिल पारित होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से मुझे एक अनुरोध प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि उसके अनुसार सरकारी कार्य के लिए हम 16 अप्रैल को फिर बैठेंगे. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उस दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और प्राइवेट मेंबर्स का समय नहीं होगा. केवल सरकारी कार्य होगा. उन्होंने इसके बाद सदन की कार्यवाही 16 अप्रैल को 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में प्रश्न का जवाब देने के लिए न जीतनराम मांझी थे, ना राज्यमंत्री... स्पीकर ओम बिरला भड़के

इससे पहले, राज्यसभा से जनविश्वास बिल पारित होने के बाद स्पेशल मेंशन की कार्यवाही चली. स्पेशल मेंशन की कार्यवाही के बाद डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने भी सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही 16 अप्रैल को दिन में 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित की जाती है. गौरतलब है कि पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक संसद का चालू बजट सत्र आज यानी दो अप्रैल तक ही चलना था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल के लिए सरकार ने तय की तारीख, 16 अप्रैल से फिर चलेगी संसद

महिला आरक्षण संशोधन बिल लाएगी सरकार

सरकार लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए महिला आरक्षण संशोधन बिल लाएगी. इसके लिए सदन की बैठक तीन दिन होगी. 16 और 17 अप्रैल को भी संसद के दोनों सदनों की बैठक होगी. अगर दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाती, तो सरकार को विशेष सत्र बुलाना पड़ता और फिर से वह सारी कवायद करनी पड़ती, जो सत्र बुलाने के पहले करनी होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement