बांकीपुर में 'फर्जी वोटिंग' पर बीजेपी की चिट्ठी और PK का जवाब, क्यों मच गया हंगामा?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी बिहार प्रदेश ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर फर्जी वोटिंग रोकने की मांग की है. पार्टी महासचिव नितिन अभिषेक ने आरोप लगाया कि जन सुराज पार्टी के लोग फर्जी वोट डलवाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी की इस मांग का स्वागत किया और इसे अच्छा कदम बताया.

Advertisement
प्रशांत किशोर ने बीजेपी के चिट्ठी का स्वागत किया है (Photo: PTI) प्रशांत किशोर ने बीजेपी के चिट्ठी का स्वागत किया है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले वोटिंग को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने रिटर्निंग ऑफिसर को चिट्ठी लिखकर फर्जी वोटिंग रोकने की मांग की है. इस चिट्ठी में कहा गया है कि जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बीजेपी की इस मांग का स्वागत किया है और जीत का दावा भी किया है.

Advertisement

बीजेपी बिहार प्रदेश के महासचिव नितिन अभिषेक ने 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा (182) के डीसीएलआर सह रिटर्निंग ऑफिसर राघवेंद्र प्रताप सिंह को यह पत्र भेजा है. चिट्ठी का विषय है, बांकीपुर उपचुनाव में वोटरों की सख्त पहचान जांच यानी एपिक आईडी और नाम मिलान की मांग.

पत्र में लिखा गया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े लोग वोटिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और फर्जी वोट डलवाने की साजिश रच रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि ऐसी हरकतें लोकतंत्र की बुनियाद के खिलाफ हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव कराने की साझा जिम्मेदारी के भी विरुद्ध हैं.

पार्टी ने चुनाव आयोग और पोलिंग अधिकारियों से मांग की है कि हर मतदाता से वोट डालने से पहले उसका असली एपिक कार्ड जरूर मांगा जाए और उसका नाम वोटर लिस्ट से अच्छी तरह मिलाया जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि इस पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर प्रिजाइडिंग ऑफिसर और पोलिंग एजेंटों को सख्त निर्देश दिए जाएं. इस पत्र की कॉपी पटना के डीएम को भी भेजी गई है.

Advertisement

इस चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लंबे समय बाद बीजेपी ने कोई अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि एपिक कार्ड की सख्त जांच कर फर्जी वोटिंग रोकने की यह मांग सही है और वे इसका स्वागत करते हैं. साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वे यह सीट 200 प्रतिशत जीतेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »