Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

चीन ने म्यांमार सीमा के पास अपने यूनान प्रांत में 5000 किलोमीटर रेंज वाला लार्ज फेस्ड एरे रडार (LPAR) एक्टिव कर दिया है. बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं. दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई. ऐेसे में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement
5 जुलाई की शाम की बड़ी खबरें. (Photo: PTI) 5 जुलाई की शाम की बड़ी खबरें. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

चीन ने म्यांमार सीमा से लगे अपने यूनान प्रांत में 5,000 किलोमीटर से ज्यादा रडार की रेंज वाले लार्ज फेस्ड एरे को एक्टिव किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है. रविवार शाम की अहम खबरें यहां पढे़ें.

चीन की खुफिया नजर से बढ़ी भारत की टेंशन! 5000 KM रेंज वाला LPAR रडार हुआ एक्टिव

Advertisement

चीन ने म्यांमार सीमा से लगे अपने यूनान प्रांत में लार्ज फेस्ड एरे रडार चालू किया है. इस रडार की रेंज 5,000 किलोमीटर से ज्यादा है. दावा है कि यह भारत के मिसाइल टेस्टों को ट्रैक करने और हिंद महासागर के बड़े हिस्से पर नज़र रखने में सक्षम है. यही वजह है कि चीन के इस नए रडार को भारत के लिए एक नई रणनीतिक चुनौती माना जा रहा है.

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान

जनसुराज के वरिष्ठ नेता मनोज भारती ने पटना में आधिकारिक तौर पर बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर के नाम की घोषणा कर दी है. ये सीट पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है. क्योंकि उन्हें BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्यसभा के रास्ते दिल्ली बुलाई लिया था.

Advertisement

यमन के पास लाल सागर में कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश आर्मी ने जारी किया अलर्ट

यमन के होदेदा तट के पास लाल सागर में एक कार्गो जहाज पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला किया है. ये जानकारी ब्रिटेन की सेना ने दी है. घटना यमन के पश्चिमी तट पर स्थित होदेदा शहर से करीब 30 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुई. फिलहाल जहाज को हुए नुकसान या चालक दल की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मॉनसून की पहली भारी बारिश में राजधानी बेहाल, दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे बंद, तुगलकाबाद समेत कई जगहों पर जलभराव

दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश के बाद के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सबसे ज्यादा परेशानी द्वारका एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर देखने को मिली, जहां भारी मात्रा में पानी भर जाने के कारण अंडरपास को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा. आने वाले दिनों में भी राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDA सहयोगियों संग की बैठक, 2027 की बनाई रणनीति

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन NDA के सहयोगी दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. इस रणनीतिक बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के UP विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस बैठक में UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह और महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Advertisement

FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने रचा इतिहास, कनाडा को 3-0 से हराकर दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में रविवार को मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ मोरक्को एक से अधिक बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया. अब मोरक्को का सामना क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से होगा. यह मैच बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी सर्जरी, बाबर आजम फिर बने टेस्ट कप्तान, शान मसूद का पत्ता साफ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है. बाबर ने शान मसूद की जगह ली है, जिन्हें लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटा दिया गया है. बाबर आजम इससे पहले 2020 से 2023 के दौरान पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान रह चुके हैं. इस दौरान बाबर की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 50 रहा.

यूरोप की गर्मी ने भड़काई भीषण आग, फ्रांस में जंगल हो रहे खाक

यूरोप में पड़ रही गर्मी का असर फ्रांस में साफ दिखाई दे रहा है. फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में कई जंगलों और आसपास के इलाकों में आग लग गई है. तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से फैल रही है. हालात पर काबू पाने के लिए करीब 2000 दमकलकर्मी, हेलीकॉप्टर और फायर फाइटिंग विमान लगाए गए हैं. कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Advertisement

28 जुलाई को होगी UP बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट परीक्षा, पहले देख लें शेड्यूल 

UP माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं का आयोजन 16 और 17 जुलाई को होगा. परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में 33 नंबर अनिवार्य है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »