कुणाल, सुमित, राधा और बबिता... टाइगर श्रॉफ केस में दिल्ली से 4 और गिरफ्तार, कोटा से पकड़े गए 3 आरोपियों से क्या है कनेक्शन?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में दिल्ली से चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुणाल, सुमित, राधा और बबिता को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया है. इससे पहले राजस्थान के कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. अब पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी.

Advertisement
गिरफ्तारी के बाद मुंबई ले जाए गए आरोपी. (Photo: Screengrab) गिरफ्तारी के बाद मुंबई ले जाए गए आरोपी. (Photo: Screengrab)

मोहम्मद एजाज खान

  • मुंबई,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है. राजस्थान के कोटा से तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली से चार और लोगों को पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन चारों को गिरफ्तार किया और फिर मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) को सौंप दिया है. चारों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है.

Advertisement

चारों आरोपी 21 अक्टूबर की देर रात करीब 1 बजे मुंबई पहुंचे. यहां उन्हें शुरुआती पूछताछ के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर ले जाया गया. अब पुलिस कोटा और दिल्ली से पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर मामले की अलग-अलग कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कुणाल, सुमित, राधा और बबिता शामिल हैं. कुणाल की उम्र 21 साल, सुमित की 19 साल और राधा और बबिता की उम्र 23-23 साल है. चारों को मुंबई लाने के बाद एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारियों ने उनसे शुरुआती पूछताछ की. अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में चारों की अलग-अलग भूमिका क्या रही है और फायरिंग से उनका संबंध किस तरह जुड़ता है.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ केस: गर्लफ्रेंड राधा से कराई सप्लाई, बबिता ने दिया साथ, 12 हजार रुपये में मुंबई पहुंचाई पिस्टल!

Advertisement

मुंबई पहुंचने के बाद दोनों महिला आरोपियों, राधा और बबिता को रात करीब 2 बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन स्थित महिला लॉकअप में शिफ्ट किया गया. वहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में उन्हें रखा गया है. वहीं, अन्य दोनों आरोपियों को लेकर आगे की प्रक्रिया चल रही है. चारों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है. एंटी एक्सटॉर्शन सेल उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है.

कोटा से पकड़े गए तीन आरोपी पहले से पुलिस कस्टडी में

इस मामले में राजस्थान के कोटा से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि कोटा और दिल्ली से पकड़े गए लोगों के बीच क्या कनेक्शन है. पुलिस दोनों जगहों से गिरफ्तार आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. इस पूछताछ के जरिए मामले में उनकी भूमिका, आपसी संपर्क और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जाएगी.

इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं. मसलन, फायरिंग की साजिश में किसकी क्या भूमिका थी? कोटा और दिल्ली से पकड़े गए लोगों के बीच किस तरह का संपर्क था? और इस घटना के पीछे असल मकसद क्या था? फिलहाल, इन सवालों के जवाब जांच और पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »