'दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है, दादी के बारे में नहीं बताया', अभिजीत दिपके के माता-पिता ने किया दावा

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा कि उन्होंने अभिजीत को उनकी दादी के निधन की सूचना नहीं दी गई. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, केवल हिरासत में रखा गया है.

Advertisement
अभिजीत दिपके की मां ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं (Photo: X/ANI) अभिजीत दिपके की मां ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं (Photo: X/ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी पुलिस हिरासत में हैं. तीनों को एहतियातन हिरासत में रखा गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. वहीं, अभिजीत दिपके की मां ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं. अभिजीत के पिता ने भी पुलिस की बातों पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि अभिजीत को दिल्ली से बाहर शिफ्ट किया गया है.

Advertisement

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन के बारे में बताया ही नहीं गया है. अनीता दिपके का दावा है कि अगर दिपके को पता होता कि उनकी दादी का निधन हो गया है तो वे तुरंत आ जाते. उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है. अगर उसे जानकारी मिली होती तो वह रात में ही आता. हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. हम उसका इंतजार कर रहे हैं.'

अनीता दिपके ने बताया कि अभिजीत दिपके के आने के बाद उनकी दादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. अभिजीत दिपके के पिता भगवान दिपके ने कहा कि उनका अभिजीत दिपके से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. उनका कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी का भी अभिजीत दिपके से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने दावा किया है कि अभिजीत दिपके को दिल्ली से बाहर कहीं शिफ्ट किया गया है. 

Advertisement

अभिजीत दिपके के पिता ने कहा, 'हमने अभिजीत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है. अगर उसे अपनी दादी के निधन की खबर मिली होती, तो वह आ गया होता. उसके दोस्तों ने मुझे बताया कि उसे कहीं और भेज दिया गया है. वह दिल्ली में नहीं हैं.' 

यह भी पढ़ें: CJP Delhi Protest Live: कनॉट प्लेस पहुंच रहे प्रदर्शनकारी, यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा... प्रोटेस्ट पर बड़े अपडेट्स

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार, तीनों को पूर्ववर्ती दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 107/151 के तहत एहतियातन हिरासत में रखा गया है. उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »