Advertisement

CJP Delhi Protest Live: आज फिर जंतर-मंतर पर CJP का बड़ा प्रोटेस्ट, बैरिकेडिंग से रूट डायवर्जन तक, कैसी है तैयारी?

aajtak.in | नई दिल्ली | 11 अक्टूबर 2026, 8:18 AM IST

CJP Jantar Mantar Protest Live Updates: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रविवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है. प्रदर्शन के चलते सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया गया है.

रविवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन (Photo-PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद रविवार को प्रदर्शन बढ़ने की आशंका है. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. CJP के अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को ऐलान किया था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. 

अंजिक्य शिंदे ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से जंतर-मंतर की ओर कूच किया जाएगा. सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है. शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट, जैसे स्थानों पर रविवार को ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता है. 

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था. वहीं, शनिवार को दिल्ली में पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने के साथ ही लोगों को हिरासत में लेने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई होने वाली है. इन मुद्दों पर दाखिल अवमानना याचिका पर विशेष पीठ सुनवाई करेगी. 

प्रोटेस्ट से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट पढ़ें यहां...

8:18 AM (3 मिनट पहले)

CJP Protest Live Updates: मंडी हाउस इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती

Posted by :- Aanchal

मंडी हाउस इलाके में आज भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. रास्ता खुला हुआ है लेकिन यहां रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर किलेबंदी की गई है. पुलिस की बसें भी लाई गई हैं, चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं. साथ ही, अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. यहां भी BNSS की धारा 163 लागू है.  

अर्धसैनिक बल तैनात
8:12 AM (8 मिनट पहले)

CJP Delhi Protest Live: इंडिया गेट के पास धारा 163 लागू

Posted by :- Aanchal

इंडिया गेट के पास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यहां रैपिड एक्शन कंट्रोल व्हीकल और बसों की कतारें लगाई गई हैं. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. इलाके में चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं. साथ ही, इंडिया गेट के पास BNSS की धारा 163 भी लागू की गई है.
 

(इनपुट- आशुतोष मिश्रा)

7:57 AM (23 मिनट पहले)

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ा पहरा

Posted by :- Aanchal

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है. यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. 

 

7:21 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest Delhi: क्या है दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलने की सलाह दी है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी है. 
 

 

Advertisement
7:15 AM (एक घंटा पहले)

CJP Protest Delhi: जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग

Posted by :- Aanchal

रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी पुलिसबल की तैनाती है.