Indian Railways: जम्मू-श्रीनगर के बीच आज से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, जानें रूट और खासियत

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train: जम्मू और श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. इस ट्रेन को रेल मंत्री आज (गुरुवार) हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी कम समय में पूरी होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. आइए जानते हैं जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का रूट और खासियत.

Advertisement
आम यात्रियों के लिए जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सर्विस 2 मई से शुरू होगी (File Photo- PTI) आम यात्रियों के लिए जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सर्विस 2 मई से शुरू होगी (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल (गुरुवार) को जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली 20 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन सर्विस 2 मई से शुरू हो जाएगी. यह नई ट्रेन जम्मू-कश्मीर की दोनों राजधानियों जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगी. साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इस वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पूरे साल बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रेल परिवहन उपलब्ध होगा.

Advertisement

कटरा-श्रीनगर के बीच पिछले साल शुरू हुई थी डायरेक्ट ट्रेन 
पिछले साल 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा और श्रीनगर के बीच पहली डायरेक्ट ट्रेन सर्विस शुरू की थी. अब इस सेवा को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है. जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला यह बड़ा रेल प्रोजेक्ट 43,780 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. काम 1990 के दशक के अंत में शुरू हुआ था. कश्मीर घाटी में पहली ट्रेन अक्टूबर 2008 में चली थी. पहाड़ी इलाके और पिर पंजाल की मुश्किल भरी भूगोल के कारण घाटी को बाकी देश से जोड़ने में काफी समय लगा. आखिरकार 2025 में यह सपना पूरा हुआ.

इस वंदे भारत में क्या है खास?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 20 कोच वाली यह आधुनिक वंदे भारत ट्रेन जम्मू तवी (JAT) से श्रीनगर तक चलेगी. यह ट्रेन घाटी के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरेगी. श्रीनगर से भी एक ट्रेन एक ही समय में जम्मू की ओर रवाना होगी. ट्रेन 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को इस रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी. 

Advertisement

स्वदेशी तकनीक से बनी इस ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं हैं. जिसमें 'कवच' सुरक्षा प्रणाली, GPS आधारित सूचना सिस्टम, फायर एक्सटिंगविशर, मोबाइल व लेपटाप चार्जिंग सिस्टम, आटोमेटिक डोर ओपनिंग क्लोजिंग सिस्टम, एसी, घूमने वाली आरामदायक और लग्जरी सीटें समेत कई वर्ल्ड क्लास सुविधाएं शामिल हैं.

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

  • जम्मू-तवी 
  • शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)
  • श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा)
  • बनिहाल
  • अनंतनाग
  • श्रीनगर

जम्मू तवी, कटरा, उधमपुर और बड़गाम रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने वाली एक और बड़ी उपलब्धि है. अब घाटी के लोग और पर्यटक आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर का आनंद ले सकेंगे.

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
नई ट्रेन निश्चित रूप से पर्यटन को मजबूती देगी. पहले कटरा-श्रीनगर के बीच सिर्फ 8 कोच वाली ट्रेन चल रही थी. अब 20 कोच वाली ट्रेन शुरू होने से ज्यादा संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

बता दें कि इस जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सो हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर दो सबसे शानदार इंजीनियरिंग मॉडल अंजी ब्रिज और चेनाब ब्रिज का दौरा करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement