पालम में 92 KM की रफ्तार से चल रही धूलभरी आंधी, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई जगह बारिश

Delhi-NCR Weather: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह ही मौसम सुहावना है. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है, जिससे गर्मी से राहत है. वहीं, IMD ने दोपहर से शाम तक आंधी-बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
dust storm in Delhi-NCR (Photo- PTI) dust storm in Delhi-NCR (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

राजधानी राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. पालम इलाके में 92 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है. जिससे सड़कों पर धुंध छाई है.

धूलभरी आंधी के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम है. लोगों को गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है. दोपहर करीब 3 बजे धूलभरी तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बीच सड़कों पर लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे हैं. 

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया कि गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है. बता दें कि रेड अलर्ट का मतलब है कि मौसम काफी खराब रहने वाला है और लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर बारिश की बूंदें भी गिर रही हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में स्थिति और खराब होने की आशंका जताई है. IMD ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर ऑरेज तो कुछ जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.  

अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, रोहतक से दिल्ली तक बादलों का गुबार है.

Advertisement
IMD Forecast Delhi Weather Update

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रोहतक के ऊपर एक ताजा और तेज कन्वेक्टिव क्लाउडमास (बादलों का समूह) दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ा है. बादलों के गुबार के असर से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

IMD ने तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक,  70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का भी अलर्ट है.

किन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी, तुगलकाबाद और हरियाणा के रोहतक, खरखोदा, पलवल एवं आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में आंधी-बारिश की संभावना है.

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार के लिए आंधी-बारिश का अनुमान लगाया था. मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है. 

IMD ने 15 जून को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »