CM रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, मंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लाखों कामकाजी लोगों और यात्रियों के लिए राहत भरी है. दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाने और ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

Advertisement
मंडी रोड बनेगा नेशनल हाईवे! दिल्ली-NCR को मिलेगी जाम से मुक्ति (Photo-ITG) मंडी रोड बनेगा नेशनल हाईवे! दिल्ली-NCR को मिलेगी जाम से मुक्ति (Photo-ITG)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से बेहद अहम मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की औपचारिक मांग की है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर इस पूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने का अनुरोध किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा केंद्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि करीब 8.8 किलोमीटर लंबी इस बेहद महत्वपूर्ण मांडी रोड का आगामी विकास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से कराया जाए. मुख्यमंत्री का मानना है कि सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर एनएचएआई को सौंपने से इस पूरे रूट का एक एकीकृत विकास सुनिश्चित हो सकेगा 

Advertisement

यह भी पढ़ें: यमुना सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- नदी साफ रखना साझा जिम्मेदारी

भौगोलिक और यातायात के नजरिए से देखा जाए तो मांडी रोड की भूमिका दिल्ली और हरियाणा के बीच बेहद अनूठी है. यह सड़क छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास नेशनल हाईवे-148ए से शुरू होती है और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सीधे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ती है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात को रेखांकित किया है कि यह सड़क केवल स्थानीय यातायात के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच अंतरराज्यीय यातायात के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक कॉरिडोर के रूप में काम करती है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 27 सितंबर 2023 को आयोजित की गई यूटीटीआईपीईसी (UTTIPEC) की 68वीं महत्वपूर्ण बैठक में भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया था. उस बैठक में भी मांडी रोड के चौड़ीकरण और विकास के प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया गया था. अब दिल्ली सरकार इस योजना को और गति देते हुए इसे सीधे केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधीन लाना चाहती है ताकि फंड और तकनीकी अड़चनों के बिना काम तेजी से आगे बढ़ सके. 

Advertisement

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस सड़क के राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील होने से न केवल दिल्ली-एनसीआर का लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि इसका सीधा सकारात्मक असर दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच रोजाना अप-डाउन करने वाले नौकरीपेशा लोगों और आम जनता पर पड़ेगा. इसके बनने से यात्रा के समय में भारी कमी आएगी और छतरपुर व मेहरौली रोड पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »