कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी 8 अक्टूबर को एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. यह लंच दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में रखा गया था. लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में ऐसा आयोजन हुआ.
कल यानी 7 अक्टूबर को भी लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया और अब कई नेताओं पर FIR भी दर्ज हुई है.
इंडिया गठबंधन के इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल, हर अहम घटनाक्रम और हर नए अपडेट पर हमारी नजर है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं के कार्यक्रम से लेकर पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शन की पल-पल की स्थिति तक, तमाम ताजा अपडेट आपको यहां मिलेगी.
2:10 PM: विपक्षी सांसद कनॉट प्लेस पहुंच गए हैं. इसके बाद वह राजघाट जाने वाले हैं.
2:08 PM: राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे.
आज फिर लंच
खड़गे के आज के निमंत्रण में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसदों को शामिल होने के लिए कहा गया था. लंच दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस के K-14, आउटर सर्किल स्थित मोएट्स में रखा गया है. खड़गे ने अपने निमंत्रण में सभी सांसदों से लंच में शामिल होने का अनुरोध किया.
दिलचस्प बात यह है कि लंच के लिए लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस को ही चुना गया है. कनॉट प्लेस का इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के करीब है.
यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप
कल क्या हुआ था?
7 अक्टूबर को खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई अन्य सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया गया.
इस प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की समेत कई आरोप लगाए हैं.
परसों क्या हुआ था?
परसों यानि छह अक्टूबर को भी राजधानी दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर बवाल मचा. परसों राहुल गांधी जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने विरोध दर्ज कराया. फिर सांसदों ने आकाशवाणी भवन के एक गेट से दाखिल कर दूसरी ओर निकल गए. दूसरी सड़क पर निकलकर फिर सांसदों ने प्रदर्शन किया.
मौसमी सिंह / अमित भारद्वाज