CJP के तिरंगा मार्च से पहले कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद, NDMC ने जारी किया आदेश

CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे यहां मार्च का आह्वान किया है.

Advertisement
CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है (File Photo- PTI) CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है (File Photo- PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच NDMC ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क दो दिन के लिए बंद कर दिया है. आदेश के मुताबिक पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रहेगा. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को इसी पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Advertisement

एनडीएमसी ने 15 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह नोटिस एनडीएमसी के निदेशक की ओर से जारी किया गया है.

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिपके के मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. ये याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि सेंट्रल पार्क कोई विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं है. साथ ही, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग और पाबंदियों से व्यापारियों, पैदल यात्रियों और यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां में बाधा आएगी.

दिपके की आम लोगों से अपील

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान किया है. इस मार्च के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग उठाई जानी है. गुरुवार को दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से इस 'तिरंगा मार्च' में शामिल होने की अपील की.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं सभी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे तिरंगा मार्च में शामिल हों. उन्होंने आशुतोष और सौरव को तिरंगा फहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है. हमारे तिरंगे से बड़ा कुछ नहीं है. मैं सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे साथ जुड़ें.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »