'जरूरत पड़े तो सीएम बने रहने के लिए नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ चले जाएंगे', बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी को लेकर सवाल खड़े किए. इसके अलावा उन्होंने आजतक से बात करते हुए दावा किया नीतीश को सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए. अगर जरूरत पड़ी तो वह फिर से बीजेपी के साथ चले जाएंगे. इस दौरान उन्होंने नीतीश की उम्र पर फिर तंज कसा.

Advertisement
प्रशांत किशोरी ने 2 अक्टूबर को शुरू की थी जन सुराज पदयात्रा (फाइल फोटो) प्रशांत किशोरी ने 2 अक्टूबर को शुरू की थी जन सुराज पदयात्रा (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना ,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला. प्रशांत किशोर ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया- मैं लिखकर देता हूं कि कल जरूरत पड़ेगी तो नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह बस सीएम बने रहना चाहते हैं. वह सुबह में इस्तीफा देंगे और शाम में फिर सरकार बना लेंगे. यही उनका नाटक चलता रहता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि वह केवल मुख्यमंत्री बने रहें. वह फेविकोल लगा करमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए हैं.

Advertisement

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को 100 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की. उन्होंने 2 अक्टूबर को पदयात्रा शुरू की थी. उनका लक्ष्य है कि डेढ़ साल के अंदर पूरे बिहार में तकरीबन साढे 3000 किलोमीटर से भी ज्यादा की पदयात्रा करेंगे. इसके जरिए वह लोगों की बुनियादी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं.

ऐसा आंदोलन करूंगा सरकार नहीं चल पाएगी

प्रशांत किशोर ने आजतक से कहा कि बिहार में सरकारी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वादा किया था कि 20 लाख लोगों को रोजगार दे देंगे. मैंने घोषणा की है कि अगर नीतीश 10 लाख सरकारी नौकरी भी दे देंगे तो मैं पदयात्रा वापस कर लूंगा और उनका झंडा उठाकर घूमेंगे. मैं बिहार में खूंटा गाड़ कर बैठा हूं. अगर 10 लाख लोगों को नौकरी नहीं मिली तो एक साल के अंदर ऐसा आंदोलन खड़ा करूंगा कि सरकार को एक दिन भी चलाना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

10वीं फेल तेजस्वी सीएम बनना चाह रहे

प्रशांत किशोर ने आजतक से बातचीत के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सबसे बड़ा फैलियर यह है कि पढ़े-लिखे व्यक्ति होने के बावजूद भी बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूल में खिचड़ी बट रहा है और कॉलेज में डिग्री बट रहा है.

वहीं तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी लालू यादव के लड़के हैं, इससे ज्यादा उनके पास कोई क्वालिफिकेशन नहीं है. तेजस्वी यादव 10वीं फेल है और मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं.

जरूरत पड़ी तो चुनाव भी लड़ेंगे

प्रशांत किशोर ने फिर से दोहराया कि उन्हें अब चुनावी रणनीतिकार का काम नहीं करना है. उन्होंने कहा- मैं कोई राजनीतिक दल नहीं बनाना वाला हूं. अगर मेरे साथ जुड़े लोग दल बनाना चाहते हैं तो बनेगा. वह दल सभी लोगों का दल होगा. चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो चुनाव लड़ा जाएगा. वहीं एक फिर नीतीश की उम्र पर फिर से टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र हो गई है, वह कुछ भी बोलते रहते हैं दरअसल वह अब अकेले हो गए हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »