कपिल के शो पर सुनील पाल को बुलाकर की गई फजीहत? कॉमेड‍ियन ने बताया सच

सुनील पाल कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे, जिसके बाद कहा गया कि उन्हें सिर्फ समय रैना से रोस्ट होने के लिए बुलाया गया. अब कॉमेडियन ने शो पर जाने के पीछे की सच्चाई बताई है.

Advertisement
सुनील पाल ने बताई कपिल शर्मा शो की असली स्टोरी (Photo: Screengrab) सुनील पाल ने बताई कपिल शर्मा शो की असली स्टोरी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

पिछले वीकेंड नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड लेकर आए. इसमें गेस्ट के तौर पर उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को बुलाया. कपिल ने समय को शो पर तगड़ा सरप्राइज तब दिया जब उन्होंने सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया. 

सुनील पाल और समय रैना पुराने कॉम्पिटिटर हैं. समय ने कई बार कॉमेडियन को अपने शो पर रोस्ट किया है. वहीं सुनील भी समय को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं. उन्होंने एक बार स्टैंडअप कॉमेडियन को आतंकवादी तक कह डाला था, जिसके बाद बात काफी आगे बढ़ चुकी थी. ऐसे में शो पर दोनों के रीयूनियन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

Advertisement

कपिल के शो पर सुनील पाल क्यों गए?

समय और सुनील पाल जैसे ही आपस में मिले, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शब्दों की जंग शुरू कर दी. एक वक्त के बाद सुनील पाल, कपिल शर्मा और समय रैना दोनों से रोस्ट होने लगे. यहां तक कि कॉमेडियन जो भी जोक मारते, उसपर समय उन्हें घेर लेते थे. इस एपिसोड को देखकर कई सारी बातें होने लगी थीं. लोगों का कहना था कि सुनील पाल को कपिल ने अपने शो पर बेइज्जत होने के लिए बुलाया. अब कॉमेडियन क्यों उस शो पर गए थे, इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है. 

स्विच को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने कहा- मुझे ये कहा गया था कि शो पर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया होंगे, आप भी होंगे मगर आपको परफॉर्म करना है. मुझे स्टैंडअप करने के लिए बुलाया गया था, तो मैं उसी हिसाब से तैयारी करके गया था. लेकिन इत्तेफाक से वहां स्टैंडअप नहीं हुआ. वहां यही सब हुआ, जो आपने देखा. 

Advertisement

जब सुनील पाल से पूछा गया कि क्या उनके साथ शो पर धोखा हुआ? तो उन्होंने बताया, 'नहीं मैं इसे धोखा नहीं कहूंगा, इतनी बड़ी बात नहीं कहना चाहूंगा. लेकिन हां जो मैं सोचकर गया था, वहां वो नहीं हुआ.' सुनील पाल आगे कहते हैं कि उन्हें जो रोस्ट किया गया, वो शो का हिस्सा था. अगर वो चाहते, तो वो सामने वाले को भी रोस्ट कर सकते थे. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement