'91 साल में एक...' देर रात पिता सलीम की तस्वीरें शेयर कर भावुक हुए सलमान

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पिता सलीम खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. सलमान की इन तस्वीरों पर उनके दोस्त और फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं.

Advertisement
 सलमान खान ने पिता के साथ शेयर की तस्वीरें.( Photo-Instagram) सलमान खान ने पिता के साथ शेयर की तस्वीरें.( Photo-Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 AM IST

सलमान खान अपने पिता सलीम खान के बेहद करीब हैं. सलमान खान का पिता के प्रति आदर और सम्मान अक्सर देखने को मिलता है. उन्होंने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर पिता सलीम खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

सलमान ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पिता के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं. पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'हाउडी पार्टनर,  91 साल में एक. बाप बाप होता है, वह असली मॉन्सटर हैं. हम सब के बाप में है दम. वंदे मातरम. एक और दिन नहीं होता एक और दिन कम होता है. आप लोग समझ रहे हैं? भगवान की कृपा रही हैं.'

Advertisement

सलमान के पिता के साथ ये तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है. सलमान के इन तस्वीरों पर उनके दोस्त और फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं. अली अबास ने लिखा, रियल सुल्तान- टाइगर और भारत. इनके अलावा बिपाशा बसु, हर्षदीप कौर, अर्जुन बिजलानी और सोफी चौधरी समेत कई लोगों ने भी सलमान की पोस्ट पर प्यार जताया. 

सलमान खान अपने पिता को बहुत अहमियत देते हैं. इसका पूरा किस्सा फिल्ममेकर सुभाष घई भी शेयर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था एक पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान के साथ उनका विवाद हो गया था, जिसके बाद सलीम खान ने सलमान को डांट लगाई और उन्हें सुभाष घई से माफी मांगने के लिए भेजा.

सुभाष घई ने कहा था, 'हम पार्टी में थे. सलमान का हाई थे. वह कुछ गलत बोल रहे थे जिस पर मैंने कहा, ये मत कहो. उन्हें मेरे से कुछ दिक्कत थी. उन्होंने मुझसे पूछा, तुमने ऐसा या वैसा क्यों किया? मैंने कहा कि एक निर्देशक के रूप में मेरा ये फैसला है. वह मुझे गाली देने लगे, मैंने उनसे ऐसा न करने के लिए कहा. वहां हमारी बहस हो गई थी.'

Advertisement

सलीम खान ने अगले ही दिन सुभाष घई को फोन किया और बताया कि सलमान ने घर आकर अपनी मां को पूरी बात बताया था. सलीम खान ने सलमान को डांट लगाई और उन्हें सुभाष घई से माफी मांगने के लिए भेजा. सुभाष ने बताया कि सलमान उनके घर आए और उनसे माफी मांगी. इस घटना के बाद उनके मन में सलमान के लिए सम्मान बढ़ गया.

सलमान खान का अपने माता पिता के लिए प्यार और सम्मान अक्सर देखने को मिलता है और वह अपने फैंस से भी अपने माता-पिता की इज्जत करने की सलाह देते रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »