मर्लिन मुनरो की फोटो शेयर कर फंसे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, लोग बोले- अभी से पीना शुरू

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की इस पोस्ट पर कई लोग चुटकी ले रहे हैं कि पाकिस्तान जो आर्थिक बदहाली, आंतरिक चुनौतियों और उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में वहां का रक्षा मंत्री रात के 11 बजे मर्लिन मुनरो की तस्वीर शेयर कर टाइम पास कर रहा है.

Advertisement
ख्वाजा आसिफ ने शेयर की मर्लिन मुनरो की तस्वीर. (Photo: ITG) ख्वाजा आसिफ ने शेयर की मर्लिन मुनरो की तस्वीर. (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपनी फजीहत करा बैठे हैं. इस बार फजीहत का कारण हॉलीवुड सेंसेशन मर्लिन मुनरो की एक एआई तस्वीर है. मुनरो की एआई तस्वीर शेयर करने पर अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी चुटकी ले रहे हैं.

ख्वाजा आसिफ ने दरअसल 13 अक्टूबर को एक्स पर 1950 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन की एआई तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में मर्लिन एक विंटेज होटल के बाहर खड़ी हैं. उनके पीछे क्लासिक कारें खड़ी हैं. दरअसल यह तस्वीर एक तरह के चैलेंज का हिस्सा थी जिसमें यह पूछा गया था कि मर्लिन मुनरो की इस तस्वीर में अटपटा क्या है?

Advertisement

ओलिविया के एक्स अकाउंट से पोस्ट की गई मर्लिन मुनरो की इस तस्वीर के बारे में पूछा गया था कि सिर्फ चील की नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं. क्या आप इस तस्वीर में एक खामी ढूंढ सकते हैं, जो 1956 के दौर की नहीं है?

ख्वाजा आसिफ ने इसी तस्वीर वाली पोस्ट को रिपोस्ट कर अंग्रेजी में लिखा था Watch और साथ में स्माइली भी बनाया था.

मर्लिन मुनरो चूंकि 1950 के दशक की अदाकारा रह चुकी हैं और इस एआई तस्वीर में उनकी कलाई पर स्मार्टवॉच बंधी थी और इसी ओर इशारा करते हुए आसिफ ने लिखा वॉच. दिलचस्प ये भी है कि वॉच घड़ी और देखने दोनों के लिए इस्तेमाल होता है. इससे भी ज्यादा रोचक ये है कि ख्वाजा आसिफ ने यह पोस्ट मंगलवार को रात 11 बजे की थी. 

Advertisement

ख्वाजा आसिफ की इस पोस्ट पर कई लोग चुटकी ले रहे हैं कि पाकिस्तान जो आर्थिक बदहाली, आंतरिक चुनौतियों और उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में वहां का रक्षा मंत्री रात के 11 बजे मर्लिन मुनरो की तस्वीर शेयर कर टाइम पास कर रहा है. एक शख्स ने कहा कि लेडीज एंड जेंटलमैन... आपके सामने हैं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री. कमेंट करने वालों में अफगानिस्तान की पॉलिटिकल पार्टी के कमेंटेटर बुरहानुद्दीन भी थे. उन्होंने कहा कि ख्वाजा! रात तो सही से ढलने देता. अभी से पीना कर दिया. 

सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद ख्वाजा आसिफ ने यह पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन इससे पहले कि इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. आप पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को शर्मिंदा कर रहे हैं. आपकी जरा भी तमीज नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »