CM विजय की फिल्म 'जन नायगन' के प्रोड्यूसर को मिला खास सरकारी पद, लोग बोले 'क्या ये फिल्म का हर्जाना है?'

तमिलनाडु सरकार ने विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायगन' प्रोड्यूस करने वाले वेंकट नारायण को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति का सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थलपति विजय के फैंस और जनता काफी हैरान हैं. कइयों ने तो इसमें कुछ 'विशेष' एंगल भी निकाल डाले.

Advertisement
विजय की फिल्म पर प्रोड्यूसर को मिला खास सरकारी पद (Photo: X/@strategy2026) विजय की फिल्म पर प्रोड्यूसर को मिला खास सरकारी पद (Photo: X/@strategy2026)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

मुख्यमंत्री बनने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन (हिंदी टाइटल 'जन नेता') के अटकने का मुद्दा काफी विवादों में था. सीबीएफसी (CBFC) से सर्टिफिकेट न मिलने के चलते अटकी यह फिल्म लीक भी हो गई. फैंस इस बात से खफा थे कि वे अपने फेवरेट हीरो विजय को राजनीति में एंट्री से पहले एक लास्ट बार बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे. लेकिन अब जन नायगन के प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण को तमिलनाडु सरकार ने एक खास पद दिया है, जिससे विजय के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं.

Advertisement

जन नायगन प्रोड्यूसर बने तमिलनाडु सरकार के रिप्रेजेंटेटिव

तमिलनाडु सरकार ने प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण को एक साल के लिए, नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है. चूंकि वह अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे विजय की अटकी हुई आखिरी फिल्म जन नायगन के प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए इस नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे हैं.

23 जून की तारीख वाला तमिलनाडु सरकार का एक सरकारी आदेश (GO) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर राज्य के मुख्य सचिव एम. साई कुमार के हस्ताक्षर हैं.

आदेश में कहा गया है कि नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि का एक अस्थायी पद, एक साल के लिए क्रिएट किया गया है. के. वेंकट नारायण को इस पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे.

Advertisement

वेंकट नारायण की नियुक्ति पर उठे सवाल

वेंकट नारायण की इस नियुक्ति ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने सवाल उठाया कि वह बेंगलुरु में रहते हैं और वहीं से अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'केवीएन प्रोडक्शंस' चलाते हैं, ऐसे में उन्हें तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधि क्यों बनाया गया?

एक एक्स (X) यूजर ने लिखा, 'क्या यह जन नायगन लीक मामले का हर्जाना है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केवीएन... आप जन नायगन के प्रोड्यूसर हैं ना? क्या अब राजनीति में भी आ गए? क्या इसलिए राज्यपाल से मिलने गए थे? और जन नायगन का क्या होगा?'

एक अन्य टिप्पणी में कहा गया, 'वेंकट नारायण बेंगलुरु में पले-बढ़े और वहीं रहते हैं. वह तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी और तमिल बोलते हैं. लेकिन तमिलनाडु में न रहने की वजह से ज्यादा से ज्यादा वह राजनीतिक स्तर पर एक 'फिक्सर' की भूमिका निभा सकते हैं.'

जन नायगन का इंतजार जारी

एक तरफ वेंकट नारायण को खास सरकारी पद मिल गया है, तो दूसरी तरफ विजय के फैंस अभी भी जन नायगन का इंतजार कर रहे हैं. डायरेक्टर एच. विनोद की यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर कोई नया अपडेट नहीं है. फिल्म में विजय, ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं.

Advertisement

इसे विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म पहले पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई. अप्रैल में फिल्म का एचडी (HD) प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया था, इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »