साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अब राजनीति के मैदान में भी छाए हुए हैं. विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने तमिलनाडु की सियासत में हलचल मचा दी है. विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक विजय की पार्टी टीवीके जीत का परचम लहराने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
(Photo: Social Media)
इससे ये साफ हो गया है कि साउथ सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर थलपति विजय को फैंस ने सिर्फ स्क्रीन पर ही प्यार नहीं दिया है, बल्कि चुनावी मैदान में भी उन्हें वोट देकर पूरा सपोर्ट किया है.
(Photo: Social Media)
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमा से सियासी मैदान में कदम रखने वाले विजय थलपति साउथ फिल्मों कई बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं संग भी रोमांस कर चुके हैं. बॉलीवुड हसीनाओं संग उनकी केमिस्ट्री को सालों बाद भी याद किया जाता है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
(Photo: Social Media)
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में थलपति विजय की फिल्म 'थमिजान' (Thamizhan) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में प्रियंका सुपरस्टार विजय के साथ रोमांस करती नजर आई थीं.
(Photo: Social Media)
'थमिजान' फिल्म से प्रियंका ने फिल्मों में कदम रखने के साथ सिंगिंग की भी शुरुआत भी की थी. उन्होंने और थलपति विजय ने फिल्म का गाना 'उल्लाथई किलाथे' (Ullathai Killathe) साथ मिलकर गाया था. खबरों के मुताबिक, प्रियंका को गुनगुनाते हुए सुनने के बाद विजय ने ही उन्हें फिल्म में गाना गाने का सुझाव दिया था. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस का प्यार मिला था.
(Photo: Social Media)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपना साउथ डेब्यू थलपति विजय की फिल्म से किया था. फिल्म 'सचीन' में बिपाशा और थलपति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. दोनों का रोमांस चर्चा में रहा था. इस फिल्म में जेनेलिया लीड रोल में थीं, जबकि बिपाशा ने एक लंबा कैमियो किया था.
(Photo: Social Media)
जेनेलिया डिसूजा और थलपति विजय फिल्म 'सचीन' में एक साथ नजर आए थे. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 2005 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी.
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर और थलपति विजय 1999 में आई फिल्म 'नेनजिनिले' (Nenjinile) में साथ दिखे थे. फिल्म के साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे. पर्दे पर इस जोड़ी की केमिस्ट्री ने कई लोगों का दिल जीत लिया था. बताया जाता है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर ईशा के नाम का सुझाव खुद थलपति विजय ने ही दिया था.
(Photo: Social Media)
थलपति विजय और कटरीना कैफ ने किसी फिल्म में तो साथ में काम नहीं किया, लेकिन एक्ट्रेस अपने पहले टीवी एड में थलपति विजय के साथ ही नजर आई थीं. एड में कटरीना एक बैले डांसर के तौर पर दिखी थीं.
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने तमिल करियर की शुरुआत फिल्म 'पुधिया गीथाई' (Pudhiya Geethai) से की थी. इस फिल्म में लीड हीरो थलपति विजय ही थे. दोनों को साथ में फैंस ने काफी पसंद किया था.
(Photo: Social Media)