Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

तिहाड़ जेल में एक्ट्रेस की दुर्दशा, पीरियड्स बंद-हुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट, वॉशरूम देख की उल्टी, बनी जिंदा लाश

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST
  • 1/11

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 महीने जेल में रही थीं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने जेल की दुर्दशा के बारे में बताया.
 

  • 2/11

शालू निशा के पॉडकास्ट में संदीपा ने बताया कि वो जेल में पाठ करती थीं. उन्हें रात को नींद नहीं आती थी. जेल में गर्मी बहुत थी. नीचे सोना पड़ता था. उनके ऊपर कीड़े चलते थे. 
 

  • 3/11

वो कहती हैं- जेल में पहली रात अपना दुपट्टी नीचे बिछाकर सोई थी. वहां पर कीड़े, मच्छर सब थे. मैं भगवान से कहती थी, मैंने ऐसा क्या किया जो मुझे जिंदा लाश बना दिया.
 

Advertisement
  • 4/11

''नीचे सोने की वजह से शरीर में दर्द होने लगा था. मेंटल ट्रॉमा झेला. पीरियड्स आने जेल में बंद हो गए थे. दवाईयां खाने लगी थी. ब्लोटिंग होती थी. वहां बहुत गंदगी रहती है.''
 

  • 5/11

''जेल में दवाई खाकर लोग सोते थे. वॉशरूम गंदे थे. पहली रात जब अंदर गई उल्टी आ गई थी. खाना अच्छा नहीं था. चेकिंग के नाम पर बार-बार कपड़े उतरवाए जाते हैं.''
 

  • 6/11

संदीपा ने बताया कि उनके 25-30 बार कपड़े उतरवाए गए. पुलिस महिला अधिकारी बदतमीजी से बात करती थीं. कहती थीं- कपड़े उतार, उठो, बैठो. मेरे लिए ये सब शॉकिंग था.
 

Advertisement
  • 7/11

संगीता के मुताबिक, जेल में लड़कियों के अलग-अलग ग्रुप होते थे. सभी लड़ती थीं, गालियां देती थीं. उनके वॉर्ड में 20-25 कैदी थे. उसी रूम में सबका एक टॉयलेट था. रात को वहां बदबू आती थी. 
 

  • 8/11

संदीपा ने बताया कि सुबह 6 बजे वॉर्ड से सबको बाहर निकाला जाता है. 12 बजे सेल में डालकर गेट बंद करते हैं. 3 बजे गेट खोलेंगे. फिर शाम को 6 बजे से सुबह 6 बजे तक सेल में कैद रहते थे.
 

  • 9/11

वो कहती हैं- कैदियों को थोड़ा अच्छा ट्रीटमेंट मिलता है. वो अपना इतने सालों में सेटअप बना लेते हैं. उनके वॉर्ड में टीवी भी लगा होता है. लेकिन अंडर ट्रायल लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं.
 

Advertisement
  • 10/11

जेल में मोबाइल फोन अलाउड नहीं होते. लैंडलाइन लगा होता है. बस 5 मिनट बात कर सकते हैं. लेकिन उसके लिए बहुत मारा-मारी होती है. फोन करने जाना मतलब कलेश. बहुत पंगे होते थे. 
 

  • 11/11

संदीपा के अनुसार, जेल में जाने से पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट भी होता है. वो कहती हैं- कोर्ट से जेल जाने तक मेरा 6 बार प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है. संदीपा ने बताया एक एस्ट्रोलॉजर दोस्त ने 2 साल पहले उनके जेल जाने की भविष्यवाणी की थी.

All Photos: Instagram @sandeepavirk
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement