scorecardresearch
 
Advertisement

संदीपा विर्क

संदीपा विर्क

संदीपा विर्क

संदीपा विर्क सोशल मीडिया और ग्लैमर की दुनिया का चर्चित चेहरा हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं. दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी संदीपा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘गन एंड गोल’ में अभिनय किया और बाद में मलयालम व कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. हालांकि फिल्मों में ज्यादा मौके नहीं मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया की ओर रुख किया. मई 2026 में संदीपा विर्क ने पंजाबी इंडस्ट्री के बारे में बताया कि कैसे डायरेक्टर और हीरो ने उनसे काम के बदले फेवर की मांग की थी. 

इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह ब्यूटी टिप्स, लाइफस्टाइल और प्रमोशनल कंटेंट शेयर करती थीं. इसी दौरान उन्होंने ‘HybooCare.com’ नाम से एक ऑनलाइन ब्यूटी ब्रांड शुरू किया, जो FDA-अनुमोदित कॉस्मेटिक्स बेचने का दावा करता था. लेकिन अब यही ब्रांड जांच एजेंसियों के निशाने पर है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया. ईडी का आरोप है कि ‘हाइबूकेयर’ असली बिजनेस से ज्यादा एक दिखावटी प्लेटफॉर्म था, जिसका इस्तेमाल संदिग्ध पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था. जांच एजेंसी के मुताबिक वेबसाइट पर सही यूजर सिस्टम, एक्टिव कस्टमर सपोर्ट और पारदर्शी जानकारी का अभाव था.

अधिकारियों का कहना है कि लोगों को झूठे वादों और निवेश के नाम पर गुमराह किया गया और उस पैसे का इस्तेमाल लग्जरी लाइफस्टाइल व संपत्तियां खरीदने में किया गया. जांच में रिलायंस कैपिटल के पूर्व निदेशक अंगराई नटराजन सेथुरमन का नाम भी सामने आया है. ईडी का दावा है कि करोड़ों रुपये के संदिग्ध लोन और फंड ट्रांसफर के जरिए यह नेटवर्क काम कर रहा था.

और पढ़ें

संदीपा विर्क न्यूज़

Advertisement
Advertisement