14 सितंबर 2026 को मुकेश अंबानी के आलीशान निवास 'एंटीलिया' में गणेश चतुर्थी का शानदार उत्सव मनाया गया, जहां बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे पहुंचे.
इस स्टार-स्टडेड शाम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए, जहां उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंदोक ने अपनी खूबसूरत पारंपरिक लुक से सभी का ध्यान खींचा.
गणेश उत्सव के मौके पर सचिन की बेटी सारा ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं. साड़ी पर उन्होंने मिनिमल मेकअप और नॉर्मल हेयरस्टाइल से अपना लुक कंप्लीट किया.
सचिन की वाइफ और सारा की मम्मी अंजली तेंदुलकर भी ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं. सारा और उनकी मम्मी की ट्यूनिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया.
दूसरी और सचिन की बहू सानिया चंदोक पिंक और गोल्डन कलर की साड़ी में महफिल लूटती दिखीं. सानिया ने एथनिक लुक में फैन्स को इंप्रेस किया.
हर साल की तरह इस साल भी अंबानी का इवेंट बॉलीवुड सेलेब्स से सजा दिखा, लेकिन हर किसी की नजर सचिन के परिवार पर थी.
सारा और उनकी भाभी सानिया हर बार अपनी मौजदूगी से लोगों का ध्यान खींचती हैं. इस बार भी दोनों की जोड़ी ने महफिल लूट ली.
All Photos: Vinod Singh