'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने 2019 में एक्टर-म्यूजिशियन जो जोनस से शादी की थी. 2023 में जो ने डिवोर्स के लिए फाइल किया था. अब सोफी ने बताया है कि इससे उनके 'अच्छी मां' होने पर सवाल उठने लगे.
पॉपुलर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की जानी मानी एक्ट्रेस सोफी टर्नर काफी वक्त से चर्चा में हैं. सोफी, प्रियंका चोपड़ा के जेठ और सिंगर जो जोनस की एक्स वाइफ हैं. अब उन्होंने अपने तलाक और 'सिंगर की पत्नी' कहलाने को लेकर बात की है.