करीना कपूर के शो पर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने की महिलाओं की सुरक्षा पर बात, यूजर्स ने उठाए सवाल

करीना ने कैरी मिनाटी से पूछा था कि उनकी फीमेल कलीग्स को आने वाले गंदे कमेंट्स और रेप की धमकियों के बारे में उनका क्या मानना है. इसपर कैरी ने कहा कि उन्हें बातें बहुत परेशान करने वाली लगती हैं. दुनिया में रेप से ज्यादा भयावह कुछ नहीं हो सकता. अगर उनके पास कोई सुपरपावर होती तो वह देश से रेप जैसी चीज को गायब कर देते.

Advertisement
करीना कपूर खान और यूट्यूब स्टार कैरी मिनाटी करीना कपूर खान और यूट्यूब स्टार कैरी मिनाटी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

करीना कपूर खान के शो व्हाट वीमेन वांट के चर्चे अक्सर होते रहते हैं. करीना के रेडियो शो पर कई बॉलीवुड स्टार्स शिरकत कर चुके हैं. साथ ही स्टार्स को लेकर कई बड़े खुलासे और कई बड़े मुद्दों पर बातचीत भी इस शो पर होती आई हैं. हाल ही में करीना के शो पर यूट्यूबर कैरी मिनाटी पहुंचे. कैरी ने शो पर इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर अपने विचार रखे, जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. 

Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा पर बोले कैरी 

करीना ने कैरी मिनाटी से पूछा था कि उनकी फीमेल कलीग्स को आने वाले गंदे कमेंट्स और रेप की धमकियों के बारे में उनका क्या मानना है. इसपर कैरी ने कहा कि उन्हें बातें बहुत परेशान करने वाली लगती हैं. दुनिया में रेप से ज्यादा भयावह कुछ नहीं हो सकता. अगर उनके पास कोई सुपरपावर होती तो वह देश से रेप जैसी चीज को गायब कर देते.

कैरी की बात पर यूजर्स ने उठाए सवाल 

कैरी की बात भले ही जैसी भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है कि कुछ Misogynistic कंटेंट बनाने को लेकर आलोचनाओं का सामना करने वाले कैसे ऐसे मुद्दे पर बात कर सकते हैं. कैरी खुद लोगों को रोस्ट करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं. कुछ यूजर्स ने कैरी के Homophobic और Transphobic कंटेंट को लेकर भी सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ''Hypocrisy! खैर वैसे 50 रुपये काटो कैरी की ओवरएक्टिंग के.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इसे प्रमोशन कह देते हैं.'' कई और यूजर्स ने इसे प्रमोशनल स्टंट बताया है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

बता दें कि कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है. वह यूट्यूब के जाने माने स्टार हैं, जो रोस्टिंग वीडियोज बनाते हैं. कैरी मिनाटी अजय देवगन की फिल्म MayDay से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अजय ही करेंगे. साथ ही वह इसमें एक्टिंग भी करते नजर आएंगे. अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »