अजय नागर, जिन्हें दुनिया कैरीमिनाटी (CarryMinati) के नाम से जानती है, भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर, गेमिंग स्ट्रीमर और रैपर हैं. उनका जन्म 12 जून 1999 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था. आज वे भारतीय डिजिटल दुनिया के सबसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं. उनके वीडियो मुख्य रूप से हिंदी भाषा में होते हैं और वे रोस्टिंग, कॉमेडी, रिएक्शन वीडियो तथा गेमिंग कंटेंट के लिए जाने जाते हैं.
अजय नागर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद से की. हालांकि, उन्होंने पारंपरिक शिक्षा के बजाय अपने डिजिटल करियर पर ध्यान देने का फैसला किया. बारहवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान अर्थशास्त्र विषय को लेकर तनाव महसूस होने के कारण उन्होंने नियमित पढ़ाई छोड़ दी. बाद में उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की.
कैरीमिनाटी का यूट्यूब सफर काफी कम उम्र में शुरू हो गया था. उन्होंने लगभग 10 साल की उम्र में अपना पहला यूट्यूब चैनल बनाया, जहां वे फुटबॉल से जुड़े वीडियो अपलोड करते थे. इसके बाद उन्होंने कई तरह के प्रयोग किए और अलग-अलग चैनलों पर वीडियो बनाना जारी रखा. वर्ष 2014 में उन्होंने AddictedA1 नाम से चैनल चलाया, जिसमें गेमिंग वीडियो और अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते थे. बाद में चैनल का नाम CarryDeol रखा गया, जहां वे गेम खेलते हुए अभिनेता सनी देओल की शैली की नकल करते थे. इसके बाद चैनल का नाम बदलकर CarryMinati कर दिया गया, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली.
कैरीमिनाटी का मुख्य यूट्यूब चैनल 2014 से सक्रिय है. समय के साथ उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचने लगे और उनके सब्सक्राइबर लगातार बढ़ते गए. मई 2021 में वे 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर बने. अगस्त 2023 में उन्होंने 40 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा भी पार कर लिया. जनवरी 2026 तक उनके चैनल पर 45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं.
वर्ष 2017 में उन्होंने एक दूसरा चैनल CarryIsLive शुरू किया, जो गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए समर्पित है. इस चैनल पर वे वीडियो गेम खेलते हैं और अपने दर्शकों के साथ लाइव बातचीत करते हैं. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न आपदाओं और राहत कार्यों के लिए कई चैरिटी लाइव स्ट्रीम भी आयोजित की हैं, जिनसे जुटाई गई राशि राहत कोष में दान की गई.
जनवरी 2023 में उन्होंने एक और चैनल CarryMinati Productions Official शुरू किया. इस चैनल पर वे व्लॉग, पर्दे के पीछे की गतिविधियां (Behind the Scenes) और अन्य व्यक्तिगत कंटेंट साझा करते हैं.
मई 2020 में उनका वीडियो "YouTube vs TikTok: The End" काफी चर्चा में रहा. बाद में यूट्यूब ने इसे अपने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए प्लेटफॉर्म से हटा दिया. इसके अलावा फरवरी 2026 में फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) द्वारा दायर एक मामले में मुंबई की एक अदालत ने कैरीमिनाटी और उनकी टीम को उनसे संबंधित कथित आपत्तिजनक सामग्री को साझा या प्रसारित करने से रोकने का आदेश दिया.
करीना ने कैरी मिनाटी से पूछा था कि उनकी फीमेल कलीग्स को आने वाले गंदे कमेंट्स और रेप की धमकियों के बारे में उनका क्या मानना है. इसपर कैरी ने कहा कि उन्हें बातें बहुत परेशान करने वाली लगती हैं. दुनिया में रेप से ज्यादा भयावह कुछ नहीं हो सकता. अगर उनके पास कोई सुपरपावर होती तो वह देश से रेप जैसी चीज को गायब कर देते.
हाल ही में कैरी मिनाटी ने बिग बॉस को ट्रोल किया था और एनीमेशन की मदद से एक वीडियो इसपर बनाया था. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि अब तो कैरी बॉलीवुड का हिस्सा हो गए हैं और अजय देवगन के साथ काम कर रहे हैं. कल को हो सकता है कि कैरी को सलमान खान के साथ काम करने का मौका भी मिले. क्या उन्हें सलमान को ट्रोल करने में डर नहीं लगता?
भुवन बाम, कैरी मिनाटी, मुनव्वर फारुकी, एल्विश यादव, आशीष चंचलानी, हर्ष गुजराल, मधुर विरली, गौरव कपूर, स्वाति सचदेवा, श्रीजा चतुर्वेदी, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा, और लेटेस्ट एडिशन रणबीर इलाहबादिया जैसे कॉमेडियन्स/यूट्यूबर गालियों को अपनी कॉमेडी का 'स्पाइस' बनाकर लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं.
भारतीय यूट्यूबर कैरी मिनाटी और ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल होने की वजह भी एकदम खास है.
मुंबई सेशन कोर्ट ने करण जौहर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरीमिनाटी, टैलेंट मैनेजर दीपक चार और अन्य लोगों को करण जौहर के खिलाफ कथित मानहानिकारक कंटेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर करने से रोक दिया है.