शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर गए राजकुमार राव, क्यों बीच में छोड़कर आना पड़ा?

राजकुमार राव पत्नी संग अपने वेकेशन के बीच से फ्लाइट लेकर आए हैं और अब वो फिल्म के प्रमोशन के बाद फिर से वेकेशन पर लौट जाएंगे. राजकुमार राव जिस फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने रोमांटिक वेकेशन से लौटकर आएं हैं वो फिल्म है HIT- The First Case.

Advertisement
राजकुमार राव राजकुमार राव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST
  • राजकुमार राव की फिल्म हिट: द फर्स्ट केस का ट्रेलर रिलीज
  • प्रमोशन के लिए हॉलीडे से लौटे राजकुमार

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी मैरिड लाइफ के खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रहे हैं. राजकुमार ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा संग नवंबर 2021 में ड्रीम वेडिंग की थी. लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से कपल हनीमून पर नहीं जा पाया था. अब शादी के 6 महीने बाद जब राजकुमार और पत्रलेखा एक दूसरे संग हॉलीडे एन्जॉय करने निकले, तो ऐसा क्या होगा कि एक्टर को बीच से ही वापस आना पड़ा?

Advertisement

हॉलीडे के बीच से लौटे राजकुमार राव

हमें पता है कि आप वजह जानने के लिए बेकरार हैं. इसलिए बिना देरी करे बता ही देते हैं कि राजकुमार राव पत्नी संग अपने हॉलीडे के बीच से अपनी फिल्म HIT- The First Case के प्रमोशन के लिए आए हैं. भई...कहना पड़ेगा काम के लिए राजकुमार राव का पैशन और लगन वाकई में काबिल-ए-तारीफ है. 

Uorfi Javed ने बिजली के तारों से बनाई सिजलिंग ड्रेस, फैंस बोले- स्विच चालू कर रे... 

शादी पर भी राजकुमार राव ने नहीं ली थी छुट्टी

राजकुमार राव ने आज तक संग खास बातचीत में बताया- हॉलीडे के बीच आया हूं प्रमोशन के लिए. मॉर्निंग की फ्लाइट लेकर आया और शाम को वापस हॉलीडे पर जा रहा हूं. एक लंबे समय के बाद छुट्टी ले रहा था. शादी पर भी नहीं ली थी. तो बनती है. 

Advertisement

राजकुमार राव पत्नी संग अपने वेकेशन के बीच से फ्लाइट लेकर आए हैं और अब वो फिल्म के प्रमोशन के बाद फिर से वेकेशन पर लौट जाएंगे. राजकुमार राव जिस फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने रोमांटिक वेकेशन से लौटकर आएं हैं वो फिल्म है HIT- The First Case.

 

 बिकिनी में Aaliyah Kashyap का किलर अंदाज, समंदर में यूं कर रहीं चिल 

पुलिस के रोल में लोगों के दिल जीतने के लिए तैयार राजकुमार

राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस के रोल में दिखेंगे, जो एक किडनैप लड़की को ढूंढते हैं. फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी. फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होना जा रही है. राजकुमार राव की ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. 

इनपुट: नेहा वर्मा 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »