कृष्णावतारम ने दी हॉलीवुड फिल्म को टक्कर! वीकेंड में की सॉलिड कमाई, लंबी रेस के लिए तैयार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर लगातार सरप्राइज कर रही है. लिमिटेड शोज और नए कलाकारों के बावजूद फिल्म को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. पहले वीकेंड में कृष्णावतारम ने 7 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर हॉलीवुड फिल्म माइकल को भी कड़ी टक्कर दे दी है.

Advertisement
क़ृष्णावतारम कर रही बॉक्स ऑफिस पर कमाल! (Photo: Instagram/@siddharthhgupta) क़ृष्णावतारम कर रही बॉक्स ऑफिस पर कमाल! (Photo: Instagram/@siddharthhgupta)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

भगवान कृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमानी शुरू कर दी है. बड़े स्टार्स या बड़े प्रोडक्शन हाउस के नाम के बिना भी कृष्णावतारम जनता का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है. इस फिल्म को मोस्टली पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और जनता से मिल रहा वर्ड ऑफ माउथ बहुत दमदार है. गुरुवार को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम के शोज भी बढ़ते चले गए और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले वीकेंड में दमदार कलेक्शन किया है. कृष्णावतारम अपने पहले वीकेंड में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म माइकल को टक्कर देती नजर आई.

Advertisement

कृष्णावतारम का दमदार वीकेंड
पहले दिन 500 शोज के साथ 40 लाख रुपये नेट कलेक्शन लेकर आई कृष्णावतारम ने शुक्रवार से ही जनता को थिएटर्स तक खींचना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को फिल्म के शोज बढ़कर 1500 के आसपास पहुंचे तो कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये पहुंच गया. शनिवार को कृष्णावतारम की कमाई लगभग डबल हो गई और बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ कलेक्शन आया. ग्रोथ का ये सिलसिला संडे को भी जारी रहा और एक बार फिर से कृष्णावतारम ने करीब 55% का जंप लिया. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि कृष्णावतारम ने चौथे दिन 3.5 करोड़ कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 7.32 करोड़ नेट कलेक्शन जुटा लिया है.

माइकल जैक्सन की बायोपिक को टक्कर दे रही कृष्णावतारम
हॉलीवुड से आई 'पॉप के किंग' माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल का इंडिया में तीसरा हफ्ता चल रहा है. कृष्णावतारम की तरह माइकल भी इस वीकेंड 1000 से 1500 शोज में ही चली. मगर शुक्रवार को 1.75 करोड़ कलेक्शन के बाद माइकल ने शनिवार को बड़े जंप के साथ 3 करोड़ कलेक्शन किया. संडे को माइकल ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ से ज्यादा कमाई की. तीसरे वीकेंड में इसका टोटल कलेक्शन 7.75 करोड़ के करीब रहा. माइकल अब इंडिया में 50 करोड़ का आंकड़ा पर कर चुकी है. 

Advertisement

लेकिन माइकल हॉलीवुड की बड़ी फिल्म है और इंडिया में माइकल जैक्सन की पॉपुलैरिटी का इसे बहुत फायदा पहुंचा है. इसलिए तीन हफ्ते से इसे लगातार दर्शक मिल रहे हैं. इसके मुकाबले कृष्णावतारम ऐसी फिल्म है जिसकी इंडिया में ही चर्चा बहुत कम थी. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जायना, सुष्मिता भट और निवाशियनी कृष्णन जैसे यंग कलाकार हैं, जिनका करियर अभी शुरू ही हो रहा है. इन कलाकारों के नाम भी जनता नहीं जानती.

लंबी रेस की तैयारी में कृष्णावतारम
कृष्णावतारम के मेकर्स, क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज और अथश्रीकथा प्रोडक्शन, बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस नहीं हैं. फिर भी ट्रेलर और गानों से कृष्णावतारम ने ऐसा माहौल बना दिया था कि लोग इसे देखने पहुंचे और फिर तारीफों ने इसके लिए माहौल बना दिया. इसलिए बॉक्स ऑफिस पर पहले ही वीकेंड में कृष्णावतारम ने दमदार परफॉरमेंस से सरप्राइज किया है.

उत्तर प्रदेश में कृष्णावतारम टैक्स फ्री हो चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे कुछ राज्य भी ऐसा कर सकते हैं. वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव है इसलिए वर्किंग डेज में भी कृष्णावतारम को अच्छे दर्शक मिलेंगे. भगवान कृष्ण की कहानी लेकर आई कृष्णावतारम इस साल बॉलीवुड की पहली सरप्राइज हिट बनने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement