कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) (Krishnavataram) 2026 की एक भक्ति फिल्म है. यह फिल्म राम मोरी के 2025 के नॉवेल सत्यभामा पर बेस्ड है. इसमें भगवान कृष्ण की जिंदगी को सत्यभामा के नजरिए से दिखाया गया है. राधा से अलग होने के बाद, उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके रिश्तों को दिखाया गया है. ओरिजिनली इसका टाइटल श्री राधा रामनम था, जिसे बाद में सभी भाषाओं में कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) के नाम से रिलीज किया गया. 7 मई 2026 को यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज हुई. इसे क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले.
इस फिल्म को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है, और सजन राज कुरुप और शोभा संत ने क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट और अथासरिकथा मोशन पिक्चर्स के तहत प्रोड्यूस किया है. कृष्णावतारम ट्रायोलॉजी के पहले पार्ट में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवासिनी कृष्णन हैं. म्यूजिक प्रसाद एस. ने कंपोज किया है और सिनेमैटोग्राफी अयानंका बोस ने की है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट-1' रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता की जबरदस्त चर्चा हो रही है. सिद्धार्थ ने अपनी सादगी और शांत अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. देखें फिल्म की स्टारकास्ट से खास बातचीत.
लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार होल्ड बनाए हुए है. आयुष्मान खुराना और संजय दत्त की नई फिल्में आने के बावजूद कृष्णावतारम ने लगभग पहले वीकेंड जितनी कमाई की. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों का मजबूत सपोर्ट इस श्रीकृष्ण कथा की सबसे बड़ी ताकत बन गया है.
बॉलीवुड की ओर से कृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम के शोज घट गए. लेकिन इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को तगड़ी टक्कर दे रही है.
लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार होल्ड बनाए हुए है. नई रिलीज 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' के आने के बावजूद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को, पहले शुक्रवार से ज्यादा कमाई की. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ अब भी इस श्रीकृष्ण कथा की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है.
कृष्णावतारम थिएटर्स में सरप्राइज परफॉरमेंस दे रही है और अब इसके डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कृष्णावतारम का पार्ट 2 पहले से डेवलपमेंट में है. पहले पार्ट का बिजनेस कमजोर भी रहा तो भी वो कृष्ण कथा अधूरी नहीं छोड़ेंगे.
कृष्णावतारम में राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी और रासलीला दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर के लिए इसे पर्दे पर उतारना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण के रोमांटिक अवतार को दिखाते समय सबसे बड़ी चुनौती भाव और गरिमा के बीच संतुलन बनाए रखना था.
कृष्णावतारम को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच सोशल मीडिया पर इसकी तुलना रणबीर कपूर की रामायण से होने लगी है. अब फिल्म के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने इस तुलना पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का स्केल और मेकिंग पूरी तरह अलग है, इसलिए तुलना का कोई मतलब नहीं बनता.
भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर लगातार सरप्राइज कर रही है. लिमिटेड शोज और नए कलाकारों के बावजूद फिल्म को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. पहले वीकेंड में कृष्णावतारम ने 7 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर हॉलीवुड फिल्म माइकल को भी कड़ी टक्कर दे दी है.
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में फिल्म 'कृष्णावतारम' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद घोषणा की कि इस फिल्म को राज्य में टैक्स-फ्री कर दिया गया है.
फिल्म कृष्णावतारम ने दिखा दिया कि बिना किसी बड़े स्टार और बजट के बावजूद, थिएटर्स में ऑडियंस को भक्ति-भाव के जरिए लाया जा सकता है. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखा रहा है कि फिल्म ने दो दिनों में कितनी ग्रोथ हासिल कर ली है.
अपनी हालिया रिलीज 'कृष्णावतारम' को मिले जबरदस्त रिएक्शन के बीच, सिद्धार्थ गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से हुई मुलाकात के बारे में लिखा.
भगवान कृष्ण की कहानी को बड़े पर्दे पर दोहराना एक मुश्किल काम है, क्योंकि दर्शक इस संसार से पहले ही भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं. लेकिन क़ृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम अपने सुंदर विजुअल्स, दमदार म्यूजिक और राधा-कृष्ण के भावुक प्रेम के जरिए ऐसा संसार रचती है, जिसमें खो जाना आसान है.
माइथोलॉजिकल फिल्मों का दौर लगातार दर्शकों को सरप्राइज कर रहा है और अब क़ृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम भी उसी रास्ते पर चलती नजर आ रही है. लिमिटेड शोज के बावजूद फिल्म ने दमदार शुरुआत की है, टिकट बुकिंग में अच्छी हलचल दिख रही है और सोशल मीडिया पर जनता इसकी तारीफ करती नजर आ रही है.