क्या बैजू बावरा से बाहर हो गईं दीपिका पादुकोण, मांगी थी रणवीर सिंह के बराबर फीस!

बॉलीवुड में भी कई सारे वुमन सेंट्रिक मुद्दों पर दीपिका ने हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखी है. हाल ही में फिर से उन्होंने ऐसा ही किया है मगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से उन्हें इस बार नुकसान भी झेलना पड़ा है.

Advertisement
रणवीर सिंह, दीपीका पादुकोण रणवीर सिंह, दीपीका पादुकोण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST
  • दीपिका पादुकोण ने मांगी रणवीर के बराबर फीस
  • पे स्केल को लेकर काफी मुखर हैं दीपका
  • भंसाली की 3 फिल्मों में दीपवीर ने किया काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की उन सक्सेसफुल एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्हें आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है. दीपिका में एक और खास चीज है. वो है उनका बेबाकीपन. एक्ट्रेस कई सारी चीजों पर स्टेंड लेती हैं. बॉलीवुड में भी कई सारे वुमन सेंट्रिक मुद्दों पर दीपिका ने हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखी है. हाल ही में फिर से उन्होंने ऐसा ही किया है मगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से उन्हें इस बार नुकसान भी झेलना पड़ा है.

Advertisement

क्या बैजू बावरा से आउट हुईं दीपिका

दिग्गज फिल्म निर्देशक संजयलीला भंसाली बैजू बावरा नाम से फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में भी संजय ने अपनी सबसे दमदार ऑनस्क्रीन जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेने का प्लान किया. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बात नहीं बन पाई. दरअसल दीपिका पादुकोण ने फिल्म में अपने को स्टार रणवीर सिंह के बराबर फीस लेने की मांग की थी. मगर ना मिलने के कारण वे फिल्म से बाहर हो गई हैं. दीपिका ने मेकर्स से अपने हसबेंड रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगी थी ना तो एक रुपये ज्यादा, ना एक रुपये कम. मगर ऐसा लग रहा है कि बात बन नहीं पाई है. 

 

दमदार है रणवीर-दीपिका की जोड़ी

हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ज्यादा डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं. बता दें कि संजयलीला भंसाली ने जब कभी भी रणवीर और दीपिका के साथ काम किया है उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी है. तीनों साथ में गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस फिल्म में भी फैंस दीपिका और रणवीर को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

Advertisement

कृति सेनन ने कैसे कम किया 15 किलो वजन? वीडियो देखकर छूट जाएंगे पसीने

भारत भूषण की फिल्म का है रीमेक

बैजू बावरा फिल्म की बात करें तो ये एक म्यूजिकल फिल्म थी और साल 1952 में रिलीज हुई थी. फिल्म में मीना कुमारी और भारत भूषण लीड रोल में थे. फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक युवा बैजू बावरा, अकबर के दरबार में महान संगीतज्ञ तानसेन को चैलेंज करता है. फिल्म के अधिकतर गाने मोहम्मद रफी ने गाए थे और सारे गाने सुपरहिट थे. अब इसी फिल्म का रीमेक है संजयलीला भंसाली की ये मूवी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »