scorecardresearch
 

वरुण सूद संग रिलेशन में हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट दिव्या, शादी-बच्चों की प्लानिंग पर ये कहा

दिव्या ने कहा- ये मजेदार है और हम इस स्टेज को एंजॉय कर रहे हैं. शादी बहुत अलग है और हम अभी ऐसी किसी चीज में कदम नहीं रखना चाहते जो हमें स्ट्रेस दे सके. हम अभी शादी नहीं करना चाहते हैं.

Advertisement
X
दिव्या और वरुण
दिव्या और वरुण
स्टोरी हाइलाइट्स
  • बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल
  • आते ही नॉमिनेट हुईं दिव्या
  • वरुण सूद संग रिलेशनशिप में हैं दिव्या

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रही हैं. शो की शुरुआत दिव्या के लिए कुछ अच्छा नहीं रही है. आते ही दिव्या नॉमिनेट हो गई हैं. वो एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हैं. अब उन्हें खुद को बचाए रखने के लिए फैंस को इम्प्रेस करना है. दिव्या अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. वो खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स वरुण सूद को डेट कर रही हैं. दिव्या ने वरुण संग शादी को लेकर बातचीत की है.

वरुण संग शादी को लेकर दिव्या ने कहा ये

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, दिव्या ने कहा- ये मजेदार है और हम इस स्टेज को एंजॉय कर रहे हैं. शादी बहुत अलग है और हम अभी ऐसी किसी चीज में कदम नहीं रखना चाहते जो हमें स्ट्रेस दे सके. हम फिलहाल शादी नहीं करना चाहते हैं, और फिर उसके दो साल बाद फैमिली प्लानिंग करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि शादी से पहले सब कुछ सेट हो जाए. जब शादी होती है और फिर जब भी बच्चा होता है तो सब कुछ सेट होना चाहिए. उम्मीद है कि अगले साल तक हम पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. एक बार घर सेट हो जाए, हम शादी कर लेंगे.


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


वरुण के साथ एक घर होने के अपने सपनों पर बात करते हुए दिव्या ने कहा कि वे एक सुंदर घर चाहते हैं और अपने गोल्स को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. दिव्या ने कहा- ''हम अपने सपने और अपने काम को लेकर काफी जुनूनी हैं. मुझे लगता है कि ये चीजें हमें मजबूत बनाती हैं.''

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement