फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी, सस्ते टिकट में लव स्टोरी! 'चांद मेरा दिल' बन पाएगी करण जौहर की 'सैयारा'?

करण जौहर की नई लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' थिएटर्स में पहुंच चुकी है. लक्ष्य और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी के साथ मेकर्स ने 149 रुपये के सस्ते टिकट वाला दांव भी खेला है. अब सवाल यही है कि क्या सस्ते टिकट और नई जोड़ी का कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर के लिए आखिरकार एक हिट लेकर आएगा?

Advertisement
'चांद मेरा दिल' होगी हिट? (Photo: Instagram/@dharmamovies) 'चांद मेरा दिल' होगी हिट? (Photo: Instagram/@dharmamovies)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर 'चांद मेरा दिल' शुक्रवार को जनता के सामने टेस्ट देने पहुंच चुकी है. 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने लक्ष्य को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई है. अब करण जौहर के प्रोडक्शन में वो पहली बार एक प्योर लव स्टोरी फिल्म में नजर आ रहे हैं.

उनके साथ लीड रोल में अनन्या पांडे हैं, जो धीमे-धीमे ऑडियंस में अपनी जगह बना रही हैं. फिल्म में इन दोनों की जोड़ी तो काफी फ्रेश लग रही है, लेकिन 'चांद मेरा दिल' के ट्रेलर और गानों को जनता से काफी मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था. मगर मेकर्स ने एक खास ऑफर के साथ जनता को थिएटर्स तक खींचने का प्लान भी बनाया है.

Advertisement

सस्ते टिकट के साथ आई 'चांद मेरा दिल'
'चांद मेरा दिल' के प्रोड्यूसर करण जौहर मार्केटिंग के उस्ताद माने जाते हैं. उन्होंने अपनी नई फिल्म के लिए एक खास ट्रिक लगाई है. शुक्रवार को, ओपनिंग वाले दिन 'चांद मेरा दिल' के लिए टिकटों का प्राइस केवल 149 रुपये रखा गया है. वैसे तो ये ऑफर केवल शुक्रवार शाम 5 बजे तक है, लेकिन 5 बजे के बाद टिकटों के दाम 199 रुपये तक ही रहेंगे.

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड फिल्मों में एक ट्रेंड बना है. मंगलवार को जब खास ऑफर में टिकट सस्ते रहते हैं तो कलेक्शन भी बढ़ जाता है. क्योंकि सस्ते टिकट से थिएटर्स में भीड़ बढ़ जाती है. 'चांद मेरा दिल' के टिकटों पर जैसे ही मेकर्स ने ये ऑफर अनाउंस किया, इसकी एडवांस बुकिंग की रफ्तार भी बढ़ती नजर आई.

Advertisement

फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार रात तक 'चांद मेरा दिल' के लिए नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR, INOX और सिनेपोलिस में करीब 32 हजार टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 64 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था.

इस बुकिंग से अनुमान लगाया जा सकता है कि 'चांद मेरा दिल' पहले दिन 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है. ट्रेलर और गानों से ये फिल्म बहुत महंगी तो नहीं नजर आती, ऊपर से लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी भी नई है. ये सारी चीजें देखते हुए अगर 'चांद मेरा दिल' का ओपनिंग कलेक्शन 4 करोड़ के आसपास भी रहता है तो इसे सॉलिड कहा जाएगा. अगर शुक्रवार को लक्ष्य-अनन्या की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, तो शनिवार से बॉक्स ऑफिस पर इसके हालात और बेहतर हो सकते हैं.

करण जौहर को एक हिट की तलाश
'चांद मेरा दिल' से करण जौहर को अच्छे बिजनेस की उम्मीद इसलिए भी होगी क्योंकि लव स्टोरीज उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स का ट्रेडमार्क रही हैं. लेकिन पिछले साल आई उनकी लव स्टोरीज 'धड़क 2' और 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं. जबकि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' किसी तरह फ्लॉप का ठप्पा लगने से बाल-बाल बची थी.

Advertisement

करण की खुद डायरेक्ट की हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद से उनके प्रोडक्शन हाउस को 100 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली एक भी फिल्म नहीं मिली है. पिछले साल उनका सबसे बड़ा दांव, सीक्वल फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' भी 100 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी थी.

'चांद मेरा दिल' बहुत धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्म ना भी हो, लेकिन ये इस साल करण की पहली फिल्म है. पिछले साल का अंत उन्होंने कार्तिक-अनन्या की डिजास्टर लव स्टोरी से किया था. यकीनन वो एक हिट लव स्टोरी के साथ खाता खोलना चाहेंगे.

इस फिल्म का अच्छा बिजनेस लक्ष्य के लिए भी जरूरी है, जिनकी पहली फिल्म 'किल' खूब तारीफ बटोरने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी. और अनन्या पांडे को भी 'ड्रीम गर्ल 2' के बाद से लीड रोल में कोई हिट नहीं मिली है. अगर सस्ते टिकट वाला दांव कामयाब हुआ और लक्ष्य-अनन्या की लव स्टोरी जनता को पसंद आई, तो 'चांद मेरा दिल' करण के लिए एक गुड न्यूज बन जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement