'अल्फा' के लिए शनिवार भी रहा दमदार! पर बड़े जंप की कमी से कैसे होगा बेड़ा पार?

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जंप लिया है. शुक्रवार को उम्मीद से बेहतर ओपनिंग करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 24% का जंप देखने को मिला है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये जंप इसे हिट बना पाएगा?

Advertisement
'अल्फा' ने शनिवार को लिया जंप (Photo: Screengrab) 'अल्फा' ने शनिवार को लिया जंप (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स फिल्म अल्फा ने शुक्रवार को उम्मीद से बढ़कर शुरुआत की थी. मिक्स रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ के बीच अल्फा के लिए दर्शक थिएटर पहुंचते नजर आए थे, लेकिन दमदार वीकेंड कलेक्शन के लिए अल्फा को शनिवार के दिन एक तगड़े जंप की जरूरत थी. स्पाई-यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जंप तो लिया है, लेकिन थोड़ी सी नजर रखने वाली बात ये है कि क्या इतना जंप एक बड़े कलेक्शन के लिए पर्याप्त होगा?

Advertisement

अल्फा ने शनिवार को लिया जंप

आलिया और शरवरी की फिल्म से ट्रेड को 6-7 करोड़ की रेंज में ओपनिंग कलेक्शन करने की उम्मीद थी, लेकिन 9.25 करोड़ के साथ अल्फा, आलिया के करियर की दूसरी सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग लेकर आई. उम्मीद से काफी बेहतर ओपनिंग के बाद नजरें शनिवार की कमाई पर थीं.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि दूसरे दिन अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. ये ओपनिंग के मुकाबले करीब 24% का जंप है. अब दो दिन में आलिया की फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरे दिन कमाई में आया ये जंप बताया रहा है कि फिल्म को लगातार दर्शक तो मिल ही रहे हैं. एक्शन फिल्म होने का फायदा इस फिल्म को मिलता नजर आ रहा है. 

Advertisement

जरूरत से थोड़ी स्लो चल रही कमाई

अल्फा यश राज यूनिवर्स के स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म है जिसमें पठान और वॉर जैसी रिकॉर्डतोड़ हिट्स आती हैं. इसका अपना रिपोर्टेड बजट ही 100 करोड़ से 125 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के साथ भी अल्फा को करीब 40 करोड़ से ज्यादा वीकेंड कलेक्शन मिलने पर इसके चांस बेहतर होते.

आलिया की फिल्म जिस तरह आगे बढ़ रही है, उससे वीकेंड कलेक्शन 35 करोड़ या उससे थोड़ा कम ही रहने की उम्मीद है. जनता का वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के लिए बहुत पॉजिटिव नहीं है और सोमवार से इसका असर दिखने लगेगा. ऐसे में वीकेंड कलेक्शन दमदार बनाने के लिए संडे को इस फिल्म को एक बड़ा बॉक्स ऑफिस जंप चाहिए. देखना है कि तीसरे दिन अल्फा बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »