'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', क्या अजय देवगन ने शाहरुख खान पर कसा तंज?

एक्शन से भरपूर चौहान की टीजर में अजय देवगन एक जबरदस्त नए अवतार में नजर आ रहे हैं.हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय वह पल बना जब वीडियो के आखिर में अजय यह डायलॉग बोलते हैं, 'पठानों से कह देना, चौहान आ रहा है.'

Advertisement
अजय ने शाहरुख पर कसा तंज? (Photo: X/YRF/@jiostudios) अजय ने शाहरुख पर कसा तंज? (Photo: X/YRF/@jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार, 25 जून को मेकर्स ने उनकी आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'चौहान' का पहला लुक और अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया. फैंस अपने चहेते स्टार को एक बार फिर खतरनाक एक्शन अवतार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पूरे टीजर में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वो था अजय देवगन का एक डायलॉग. इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोग इसे सीधे शाहरुख खान की फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं.

Advertisement

मेकर्स ने इस धमाकेदार अनाउंसमेंट वीडियो को रिलीज करने के लिए एक बेहद खास दिन चुना. उन्होंने इसे अजय देवगन के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की बर्थ एनिवर्सरी पर जारी किया, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहा. हालांकि ये दिन शाहरुख खान के लिए भी काफी खास था.

क्या दिखाई दिया टीजर में?
फिल्म के इस फर्स्ट लुक वीडियो में अजय देवगन का एक बिल्कुल नया, रफ-टफ और एंग्री यंग मैन वाला रूप देखने को मिल रहा है. इसे पूरी तरह से एक 'मास एंटरटेनर' फिल्म के तौर पर तैयार किया गया है, जो सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक के दर्शकों को थियेटर में सीटी बजाने पर मजबूर कर दे. इस वीडियो की जान इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी है, जिसमें अमिताभ बच्चन का एवरग्रीन गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा है, जो अजय के स्वैग को दोगुना कर देता है. लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका तब मचा जब अजय देवगन ने स्क्रीन पर कहा- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.'

Advertisement

शाहरुख की 'पठान' पर तंज या सिर्फ एक डायलॉग?
अजय देवगन के मुंह से यह डायलॉग सुनते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया. फैंस आपस में भिड़ गए हैं कि क्या यह लाइन शाहरुख खान की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' की तरफ एक सीधा या अप्रत्यक्ष तंज है? हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस विवाद या अटकलबाजी पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फिर भी यह डायलॉग इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. जहां कुछ लोगों का मानना है कि यह शाहरुख की एक्शन फ्रैंचाइजी पर एक मजेदार तंज है, वहीं कुछ फैंस का कहना है कि इसे किसी विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए; यह सिर्फ अजय के किरदार 'चौहान' के स्वैग और कहानी को दमदार बनाने के लिए लिखा गया एक आम मास-हीरो डायलॉग है.

शाहरुख को 25 साल हुए पूरे
हालांकि कोई कुछ भी कहे लेकिन टीजर की टाइमिंग भी सबसे ज्यादा मायने रखती है. दरअसल 25 जून 2026 को शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 34 साल पूरे किए. सोशल मीडिया पर फैंस इसे सेलिब्रेट कर रहे थे. लेकिन फिर अजय देवगन का टीजर रिलीज हो जाता है और चर्चा पठान और चौहान पर शिफ्ट हो जाती है. गौरतलब है कि शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म में 'पठान' का नाम पहले आता है. एक्टर के करियर की ये पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म है.

खैर, जियो स्टूडियोज और कलर येलो कलर्स के बैनर तले बन रही 'चौहान' का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. वहीं फिल्म के प्रोडक्शन की कमान ज्योति देशपांडे, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने संभाली है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. यह बड़ी एक्शन फिल्म अगले साल यानी 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तब तक के लिए, इस एक डायलॉग ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जो सस्पेंस और हाइप बनाया है, वो वाकई देखने लायक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »