पठान
पठान (Pathaan) एक हिंदी एक्शन फिल्म है, जिसके निर्देशक आनंद हैं (Director of Pathaan). यह एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) प्रमुख भूमिकाओं में हैं (Star Cast of Pathaan). फिल्म का प्रोडक्शन और मार्केटिंग यश राज फिल्म्स ने किया है.
पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुआ (Pathaan Release Date). गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म को तमिल और तेलुगु में संस्करणों में रिलीज किया जाएगा (Pathaan in Tamil and Telugu). अभिनेता शाहरुख खान, 2018 की फिल्म जीरो के बाद सिल्वर स्क्रीन पर पठान के साथ वापसी करेगें.
फिल्म की फोटोग्राफी 17 नवंबर 2020 को मुंबई और दुबई में शुरू हुई. 12 अप्रैल 2021 को फिल्म के क्रु के कुछ सदस्यों को COVID-19 होने की वजह से फिल्म के प्रोडक्शन को स्थगित कर दिया गया था, जिसके कारण फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा (Pathaan Release Date Delay).
फिल्म में विशाल-शेखर ने संगीत दिया है (Pathaan Music). फिल्म टाइगर ज़िंदा है (2017) के बाद, विशाल-शेखर और निर्माता मेघदीप बोस ने एक साथ फिल्म का संगीत और निर्माण पर काम किया है. पठान का बैकग्राउंड म्यूजिक संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने दिया है (Pathaan Background Music).
फिल्ममेकर आदित्य धर की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर ने ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस, बल्कि ग्लोबली भी धांसू कमाई की. धुरंधर ने रणवीर सिंह को एक बार फिर सितारा बना दिया है. अब रणवीर जापान में भी धूम मचाने वाले हैं.
फिल्म'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़े थे. फिल्म की कामयाबी के साथ-साथ इसका गाना 'बेशरम रंग' भी जबरदस्त सुर्खियों और विवादों में रहा था.अब इस गाने को लेकर नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर शिल्पा राव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड की फेमस सिंगर शिल्पा राव ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए 'पठान' के चार्टबस्टर गाने 'बेशरम रंग' के मकसद का खुलासा किया. जानिए उन्होंने क्या कहा.
बॉलीवुड की कई पॉपुलर लव स्टोरीज में पाकिस्तान का एंगल रहा है. 'गदर' और 'वीर जारा' जैसी फिल्मों में प्यार का पाकिस्तान कनेक्शन बहुत हिट हुआ ही, शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म 'पठान' तक ये एंगल बना हुआ है. लेकिन प्यार में पाकिस्तान का आना इतना सिंपल नहीं है क्योंकि इसके साथ पॉलिटिक्स भी आती है.
‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन GCC देशों में रिलीज ना मिलना इसकी कमाई के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. विदेशों में 'धुरंधर 2' तीसरा सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन लेकर आई और इसने ‘पठान’ व ‘बाहुबली 2’ के बीच अपनी जगह बना ली है. लेकिन GCC रिलीज से ये टॉप कर सकती थी.
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बना दिया. सनी देओल की फिल्म ने ऑल टाइम बेस्ट मंडे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बना लिया. पर इसके बावजूद 'बॉर्डर 2' शाहरुख खान की 'पठान' का एक रिकार्ड नहीं तोड़ पाई है.
रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती है. इस साल सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है. अब देखना होगा कि ये बाकी गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.
आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में कैमियो करने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है.
हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का गाना मेरा हुस्न रिलीज हुआ, जिसमें मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. दिलचस्प बात ये है कि हरनाज का लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को दीपिका पादुकोण की याद आ गई.
साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स और फैंस से काफी मिक्स रिव्यूज मिले. किसी ने फिल्म को पसंद किया, तो कुछ लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आई. अब 'वॉर 2' को लेकर स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'पठान' के असिस्टेंट डायरेक्टर का रिएक्शन सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है.
सिनेमा के लिए नेशनल अवार्ड पर हमेशा से राजनीति का आरोप लगता रहा है. लेकिन शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए दिया गया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिलचस्प कारणों से बहस में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि सरकार और शाहरुख, दोनों ने एक व्यावहारिक मध्य मार्ग को अपना लिया है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी में धांसू कमाई करके एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने महज आठ दिनों में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है. फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान और पठान का हर वो रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे तोड़ना नामुमकिन लगता था.
यश राज की टीम को लगता है कि अबतक 5 में से 4 फिल्मों में सलमान का नजर आना काफी हो गया है. अब इस यूनिवर्स में उनके किरदार की वापसी किसी क्रूशल मौके पर होगी. अब दूसरी फिल्मों में सलमान के रैंडम कैमियो बंद होने जा रहे हैं और उनके किरदार को फिर नए सिरे से तैयार कर रही है.
'पठान' के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने अब शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर बात की है. किंग खान के वर्क एथिक और क्राफ्ट के प्रति डेडिकेशन की खूब तारीफ करते हुए बॉस्को ने बताया कि उन्होंने कितनी मुश्किल और दर्द में 'झूमे जो पठान' गाना शूट किया था.
खबरें आ रहीं है कि पठान और टाइगर जल्दी ही टाइगर वर्सेस पठान की शूटिंग करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये एक बहुत बड़े बजट वाली फिल्म होने वाली है. तो वहीं विद्युत जामवाल की फिल्म का टाइटल ट्रैक भी हाल ही में रिलीज हुआ. देखें फिल्म जगत की खबरें.
शाहरुख खान ने अपने फैन्स के साथ हाल ही में एक नया इंटरेक्शन किया. उन्होंने पिछले साल अपनी तीनों फिल्मों की कामयाबी के लिए शुक्रिया कहा और बोले कि लोग उन्हें कहते हैं कि वो लंबा ब्रेक न लिया करें. शाहरुख बोले की जनता उन्हें 2-4 महीने से ज्यादा ब्रेक पर नहीं देखना चाहती.
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' अभी भी थिएटर्स में ठीकठाक बिजनेस कर रही है. इस बीच नई रिलीज न होने से मल्टीप्लेक्स फिर से शाहरुख की पिछले साल आई दोनों ब्लॉकबस्टर 'पठान' और 'जवान' के शोज फिर से बढ़ाने वाले हैं. ऐसे में शाहरुख की तीनों फिल्में एकसाथ थिएटर्स में होंगी.
बॉलीवुड में सफलता का सबसे बड़ा पैमाना है बॉक्स ऑफिस. टिकट खिड़की पर जिस कलाकार की फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करती हैं, वो रेस में नंबर-1 हो जाता है. बॉक्स ऑफिस के इस किले पर 2023 में बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने अपना परचम लहराया. देखें 'कहानी'/
राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' थिएटर्स में सॉलिड बिजनेस कर रही है. बुधवार को फिल्म थिएटर्स में पहला हफ्ता पूर कर लेगी, जिसमें इसकी सॉलिड कमाई हुई है. 'पठान' और 'जवान' को भी साथ मिला लें तो शाहरुख ने 26 साल बाद जाकर अपना एक कमाल दोहराया है.
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का नया गाना रिलीज हो गया है. इसका नाम 'निकले थे कभी हम घर से' था. शनिवार को शाहरुख खान ने ट्वीटर (अब X) पर #AskSRK किया. सेशन के दौरान किंग खान ने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया. इस बीच वो इमोशनल भी हुए.
Sahitya Aajtak 2023: दिल्ली में एक बार फिर साहित्य आजतक का मंच सज गया है. आज शनिवार को दूसरे दिन के सेशन 'गीत गाता चल...' में गीतकार राजशेखर, शैली और कुमार ने शिरकत की. इस दौरान गीतकार कुमार ने विवादों में रहे बॉलीवुड फिल्म 'पठान' के सॉन्ग 'बेशरम रंग' पर खुलकर बात की. देखें वीडियो.