सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हुए. मगर ये रिश्ता लंबा नहीं चला. 2014 में उनका तलाक हुआ.
Photo: Instagram @suzkr
ऋतिक-सुजैन की शादी टूटना फैंस के लिए बड़ा झटका था. क्योंकि एक वक्त उनकी जोड़ी को बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता था.
Photo: Instagram @suzkr
उनके तलाक केस के दौरान एक रूमर काफी था. कहा गया कि सुजैन ने ऋतिक से एलिमनी में 400 करोड़ रुपये मांगे. इसपर सुजैन की बहन ने चुप्पी तोड़ी है.
Photo: Instagram @suzkr
विक्की ललवानी संग बातचीत में फराह खान अली ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि ये खबरें बेबुनियाद हैं. उनकी बहन गोल्ड डिगर नहीं है.
Photo: Instagram @farahkhanali
फराह ने बताया कि उनकी बहन ने कोई पैसा नहीं लिया. तलाक को लेकर वो बेहद ग्रेसफुल रही थीं. तभी आज उनके एक्स हसबैंड ऋतिक संग अच्छे रिश्ते हैं.
Photo: Instagram @farahkhanali
फराह ने ऋतिक-सुजैन की शादी पर पेरेंट्स का रिएक्शन बताया. वो कहती हैं- घर पर हंगामा हुआ था. हर कोई शॉक्ड था. काफी रोना धोना हुआ था. लेकिन सुजैन-ऋतिक ने इसे अच्छे से हैंडल किया.
Photo: Instagram @hrithikroshan
''लेकिन ऑनलाइन चल रही 400 करोड़ एलिमनी की बातों ने मेरा दिल तोड़ा. लोग कहते हैं ऋतिक से 400 करोड़ लेकर सुजैन अमीर हुई. ये झूठ है. सुजैन ने कुछ नहीं लिया. वो खानदानी परिवार से हैं. कोई एलिमनी नहीं मांगी गई थी.''
Photo: Instagram @suzkr
फराह ने सुजैन को कहा कि वो इन खबरों को गलत बताएं. लेकिन सुजैन ने ऐसा करने से मना किया. उसे लोगों की बातों और सोच से फर्क नहीं पड़ता. हमारे परिवार में सभी लोग ऐसे ही हैं.
Photo: Instagram @suzkr
फराह ने बताया कि 2012 में सुजैन के डिवोर्स के दौरान उनकी भी पति डीजे अकील संग खटपट चल रही थी. घर पर टेंशन का माहौल डबल ना हो, इस डर से वो पेरेंट्स को अपने और अकील के इश्यूज को नहीं बता पाई थीं.
Photo: Instagram @farahkhanali
वो अपनी पर्सनल लाइफ में मची खलबली को लेकर चुप रहीं. फराह के मुताबिक, सुजैन और ऋतिक की चीजों में पूरी फैमिली उलझी हुई थी. सुजैन के तलाक के बाद 2016 में फराह ने पेरेंट्स को अपनी शादी के इश्यूज बताए थे.
Photo: Instagram @suzkr