Advertisement

बॉलीवुड

'अलायंस' के सेट पर पहुंचे सलमान खान, काउबॉय लुक में ली स्पेशल एंट्री, फोटोज वायरल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने पारिवारिक प्यार और सपोर्ट की वजह से चर्चा में आ गए हैं. इस बार सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान का सपोर्ट करने के लिए प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' के घर में खास अपीयरेंस देने पहुंचे हैं. (Photo: Yogen Shah)

  • 2/8

सोहेल खान इस शो में बतौर एक्टिव कंटेस्टेंट शामिल हैं और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सलमान खुद सेट पर अपनी पूरी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंचे. कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में सलमान करीब एक घंटे का वक्त बिताएंगे और घरवालों से मुलाकात करेंगे.  (Photo: Yogen Shah)

  • 3/8

हाल ही में इस शो से सोहेल की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह काफी इमोशनल होकर बाहर हुई थीं, जिसके बाद सलमान की यह एंट्री शो के लिए बेहद खास मानी जा रही है.  (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 4/8

'अलायंस' के सेट पर सलमान खान की एंट्री बेहद अलग और स्टाइलिश अंदाज में हुई. सेट पर पहुंचते ही सलमान के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उन्होंने ऑल-डेनिम शर्ट और पैंट के साथ सिर पर कूल काउबॉय हैट पहन रखी थी.   (Photo: Yogen Shah)

  • 5/8

एपिसोड की शूटिंग के लिए सेट के अंदर जाने से पहले सलमान ने पैपराजी और फोटोग्राफर्स को मुस्कुराते हुए कई सारे पोज दिए. उनका यह स्वैग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.  (Photo: Yogen Shah)

  • 6/8

खबरों की मानें तो सलमान खान इस शो में सिर्फ एक फॉर्मल एंट्री नहीं देंगे, बल्कि वह घर के अंदर करीब एक घंटा बिताने वाले हैं. सोहेल खान इस शो में एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में बने हुए हैं.  (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 7/8

ऐसे में भाई सलमान का शो में आना और उनके साथ वक्त बिताना सोहेल के लिए एक बड़ा मोराल बूस्टर साबित होगा. दर्शक भी दोनों भाइयों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं.  (Photo: Yogen Shah)

  • 8/8

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में एक दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की आगामी फिल्म 'SVC63' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं.   (Photo: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement